फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parneet Says, Narendra Modi dangerous for the integrity of the country

'देश की अखंडता के लिए घातक हैं नरेंद्र मोदी'

Tue, 15 Apr 2014 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट Updated Tue, 15 Apr 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
Parneet Says, Narendra Modi dangerous for the integrity of the country
पटियाला से कांग्रेस प्रत्याशी परनीत कौर ने कहा कि देश की अखंडता के लिए मोदी घातक हैं। यही नहीं पंजाब में भाजपा-अकाली सरकार विकास के नाम पर झूठे आंकड़े पेश कर जनता को गुमराह कर रही है। वे अंबाला कैंट में जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल सिंह के आवास पर पार्टी वर्करों को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने जिला कांग्रेस से लोस चुनावों में सहयोग भी मांगा। इस दौरान नगर निगम अंबाला की पार्षद चित्रा सरवारा भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी एक सांप्रदायिक सोच के व्यक्ति हैं। ऐसे व्यक्ति के सत्ता में आने से देश की एकता और अखंडता प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा का रोटी और बेटी का संबंध है और पटियाला क्षेत्र अंबाला से पुराने समय से ही भावनात्मक रूप से जुड़ा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि पटियाला लोकसभा क्षेत्र में जहां भी उनके निकट संबधी, परिचित अथवा दोस्त-मित्र हैं उन सभी को व्यक्तिगत रूप से मिलकर काग्रेस के पक्ष में वोट करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब के कैबिनेट मंत्री मजिठिया नशे के स्कैंडल में संलिप्त हैं, सरकार जांच के नाम पर लीपापोती कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से किसी निष्पक्ष एजेंसी से स्कैंडल की जांच कराने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि पंजाब कांग्रेस 13 सीटों पर भारी अंतर से जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed