फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parking smart will have to be done from January onwards with full license fee of November

नवम्बर की पूरी लाइसेंस फीस के साथ जनवरी से हर हाल में करनी होंगी पार्किंग स्मार्ट

Tue, 01 Dec 2020 02:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
Parking smart will have to be done from January onwards with full license fee of November
चंडीगढ़। शहर की 89 पेड पार्किंगों को जनवरी से हर हाल में स्मार्ट करना होगा। निगम मंगलवार को पार्किंग ठेकेदारों को पत्र जारी कर बैठक के लिए बुलाएगा। बैठक में दिसंबर माह की पूरी लाइसेंस फीस देने पर चर्चा की जाएगी। साथ ही ठेका बढ़ाना है या नहीं इस पर भी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

नवंबर माह की सदन की बैठक में कहा गया था कि महीने के अंत तक ठेकेदारों को पार्किंग को स्मार्ट बनाना होगा। एक दिसंबर से ठेकेदार बढ़े हुए पार्किंग शुल्क ले सकेंगे। साथ ही लाइसेंस फीस भी पूरी देनी होगी। इसके बाद पार्किंग ठेकेदारों ने निगम को पत्र देकर कहा कि वह अभी लाइसेंस फीस पूरी देने की स्थिति में नहीं है। इस स्थिति में हमें ठेका छोड़ना पड़ेगा। इस पत्र के बाद एक दिसंबर से पार्किंगों को स्मार्ट बनाने की योजना भी ठप हो गई।
विज्ञापन

अब इस माह सदन की बैठक में तय हुआ कि नवंबर माह की लाइसेंस फीस में भी रियायत दे दी जाए। अब निगम दिसंबर से पूरी लाइसेंस फीस लेगा। साथ ही एक जनवरी से पार्किंग को स्मार्ट बनाना होगा। इसके लिए निगम दोनों ठेकेदार के साथ बैठक करेगा। बैठक में बात बनी तो ठीक, नहीं तो निगम अपने कर्मचारियों को पार्किंग में लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेका खत्म हुआ तो माली और सफाईकर्मी तैनात होंगे पार्किंग में
निगम ने इससे पहले आर्या कंपनी के साथ ठेका किया था। विवादों के बाद ठेका समय से पहले ही खत्म कर दिया गया। उसके बाद पार्किंग की व्यवस्था निगम को ही करनी पड़ी। तब माली व सफाई कर्मचारियों तक को पार्किंग के लिए लगाना पड़ा था। उस समय निगम को पार्किंग में काफी घाटा हुआ था और निगम के काम भी प्रभावित हुए थे। अब अगर फिर ठेकेदारों ने पार्किंग छोड़ दी तो एक बार फिर वही स्थिति पैदा हो सकती है। हालांकि निगम प्रयास करेगा कि यह समस्या दोबारा पैदा न हो।

मंगलवार को दोनों ठेकेदारों को पत्र जारी कर बैठक के लिए बुलाया जाएगा। दिसंबर से हम लाइसेंस फीस पूरी लेंगे। बात बनी तो दिसंबर माह स्मार्ट पार्किंग बनाने का समय देंगे।
-एसके जैन, एडिशनल कमिश्नर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed