फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parking rate will not increase in Chandigarh now

बड़ी राहतः चंडीगढ़ में अभी नहीं बढ़ेंगे पार्किंग रेट, पहले कमेटी देगी रिपोर्ट

Sat, 01 Jun 2019 03:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 01 Jun 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
Parking rate will not increase in Chandigarh now
सांकेतिक तस्वीर

पेड पार्किंग का एजेंडा जैसे ही सदन में आया पूर्व मेयर देवेश मोदगिल ने कहा कि पहले भी पार्किंग के चार्ज दोपहिया वाहनों का 10 रुपये और चार पहिया वाहनों का 20 रुपये किया गया था। तब शहर के लोगों और व्यापारियों ने इसका काफी विरोध किया था। उसके बाद निर्णय वापस ले लिया गया। कहा कि मुनाफे से ज्यादा लोगों की सुविधा के बारे में सोचना जरूरी है। इसलिए पार्किंग चार्ज 5 और 10 रुपये होना चाहिए।

विज्ञापन


कमिश्नर ने कहा कि इस मामले में फरवरी में ही बात हो गई थी। 10 सदस्यीय टीम को इस पर काम करके लागू करना था। जो आचार संहिता के कारण नहीं हो सका। अब टीम इस पर काम करेगी, तब तक पार्किंग व्यवस्था पहले की तरह ही चलेगी।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने इस पर सहमति जताई। वहीं शहर के मोबाइल टावरों को नियमित करने के मुद्दे में कई पार्षदों ने आपत्ति जताई। कहा कि जब यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा है तो क्यों नियमित किया जा रहा है। उसके बाद इसे भी आगे लिए टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद भरत कुमार को दी हिदायत
ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को वेतन न मिलने पर पार्षद भरत कुमार ने नाराजगी जताई। कहा कि अधिकारियों को पता नहीं और कर्मचारी ब्याज पर रुपये लेकर घर का खर्च चला रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि किसी कर्मचारी की पेमेंट नहीं रोकी गई।

सबका रिकॉर्ड है। इस पर गुस्साते हुए कहा कि रिकॉर्ड बेकार है, असलियत कुछ और है। मेयर राजेश कालिया ने उन्हें सदन की मर्यादा में रहने की हिदायत दी। उसके बाद अन्य पार्षदों के समझाने पर वह माने। कमिश्नर ने कहा कि मैं खुद रिकॉर्ड चेक करूंगा। 

जानवरों के शवों का निस्तारण प्लांट डड्डूमाजरा में न खोलें

जानवरों के शवों के निस्तारण प्लांट का एजेंडा आते ही पार्षद फर्मिला ने कहा कि यह प्लांट डड्डूमाजरा में न खेला जाए। पहले ही डंपिंग ग्राउंड की समस्या से यहां के लोग परेशान हैं। प्लांट लगाकर समस्या और बढ़ाई जा रही है। समर्थन करते हुए सतीश कुमार कैंथ ने भी उनका समर्थन किया। कमिश्नर ने कहा कि सभी सफाई व्यवस्था से जुड़े प्लांट एक ही स्थान पर खोले जाते हैं। पॉल्यूशन विभाग व एनजीटी की अप्रूवल के बाद ही प्लांट चालू होगा।

साइन बोर्ड को लेकर पार्षदों ने जताई आपत्ति
शहर में 2088 नो पार्किंग के साइन बोर्ड लगाने के मामले में सभी पार्षदों ने आपत्ति जताई। अरुण सूद ने कहा पार्किंग व्यवस्था शहर में है नहीं, नो पार्किंग का बोर्ड लगाने के बाद लोग गाड़ियां कहां रखेंगे। उसके बाद लोग अपने घरों के सामने भी गाड़ी खड़ी नहीं कर पाएंगे। कहा कि पहले फेज में वी 3 और खाली पड़ी जगह पर ही फिलहाल बोर्ड लगाएं। निगम पार्किंग व्यवस्था कर दूसरे फेज में अन्य स्थानों पर साइन बोर्ड लगाए।

मलबा हटाने के लिए निगम लेगा दो छोटे वाहन
शहर में मलबा हटाने का जब एजेंडा निगम ने कहा कि दो ट्रैक से कम मलबा होने पर व्यक्ति को खुद ही सीएडी प्लांट तक पहुंचाना होगा। देवेश मोदगिल ने कहा कि दो छोटी गाड़ियां लेकर इसका किराया 400 रुपये कर दें। इस पर सदन में सहमति हुई। वहीं यदि कोई ठेकेदार मलबा लेकर आता है तो उसे 50 प्रतिशत सेग्रीगेट करके वापस दे दिया जाएगा।

यह प्रस्ताव भी पास हुए
1- पेड़ों में दवा का छिड़काव और खराब पेड़ हटेंगे
2- रायपुरकलां में एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर खुलेगा
3- शहर में सीएनडी प्लांट में बने आरसीसी के स्लैब लगेंगे 
4- 3 पेट्रोल पंप खुलेंगे
5- मनीमाजरा में 24 घंटे पानी सप्लाई का एजेंडा पास
6- कूड़ा इकट्ठा करने के लिए 99 वाहन खरीदेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed