फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parking passes become cheaper, one pass scheme gets approval

Chandigarh News: पार्किंग पास सस्ता, वन पास स्कीम को मिली मंजूरी

Thu, 09 Apr 2026 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Parking passes become cheaper, one pass scheme gets approval
चंडीगढ़। सदन की बैठक में पार्किंग रेट को लेकर अहम एजेंडा पास कर दिया गया। इसके तहत वार्षिक पार्किंग पास पर छूट देने का निर्णय लिया गया है, जिससे वाहन चालकों को राहत मिलेगी। निगम के अनुसार पहले चार पहिया वाहन के लिए 6 हजार रुपये और दो पहिया वाहन के लिए 3 हजार रुपये वार्षिक शुल्क निर्धारित था। अब संशोधित दरों के तहत चार पहिया वाहन का वार्षिक पास 4200 रुपये और दो पहिया वाहन का 2100 रुपये कर दिया गया है। नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि शहर में करीब 9 लाख वाहन पंजीकृत हैं। इन वाहन मालिकों तक योजना की जानकारी पहुंचाने के लिए मैसेज अभियान चलाया जाएगा, जिसमें प्रत्येक चालक को 60 शब्दों का संदेश भेजा जाएगा। इसके अलावा चार स्थानों पर क्यूआर कोड भी लगाए गए हैं, ताकि लोग आसानी से पास बना सकें। उन्होंने कहा कि इस पहल से निगम की आमदनी में भी वृद्धि की संभावना है। नगर निगम ने 27 जनवरी से वन पास स्कीम लागू की थी, जिसके तहत शहर की 73 पार्किंग साइट्स पर एक समान दर पर पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन


नई पार्किंग फीस (रुपये में):
चार पहिया वाहन:
मंथली: 500
क्वार्टरली: 1200
छमाही: 2200
वार्षिक: 4200

दो पहिया वाहन
मंथली: 250
क्वार्टरली: 600
छमाही: 1100
वार्षिक: 2100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed