{"_id":"5773f5604f1c1b576179b03d","slug":"parking-multi-level-parking-chandigarh-multilevel-parking-chandigarh-administration-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टीलेवल पार्किंग फिर टपकी, कई गाड़ियां हुई खराब, ध्यान दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्टीलेवल पार्किंग फिर टपकी, कई गाड़ियां हुई खराब, ध्यान दें
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Jun 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
मल्टीलेवल पार्किंग में टपका पानी
- फोटो : amar ujala file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश में पहली मल्टीलेवल पार्किंग में कारें पार्क करना चंडीगढ़ में सेक्टर-17 के व्यापारियों को महंगा पड़ रहा है। यहां पर एक्सटेंशन ज्वाइंट से पानी लीक होने पर फिर से दो कारों के बोनट खराब हो गए हैं। जिनमें एक मर्सडीज है जबकि दूसरी कार इनोवा है। इससे पहले माह की शुरुआत में एक ओडी कार का बोनट खराब हो चुका है। बारिश में 50 करोड़ से तैयार हुई मल्टीलेवल पार्किंग से पानी टपकने लग जाता है, जिसे नगर निगम अभी तक नहीं रोक पा रहा है।
अब जिन दो व्यापारियों की कारें खराब हुई हैं, उनमें एक मर्सडीज कार व्यापारी योगेश बंसल और दूसरी इनोवा कार शिवालिक बुक सेंटर के संचालक आशुतोष की है। दोनों ने निगम से पास बनवाया हुआ है। व्यापारियों का आरोप है कि शहर की सेक्टर-17 में बनी मल्टीलेवल पार्किंग के ज्वाइंट्स को जोड़ने के लिए केमिकल का भी प्रयोग किया गया है। ऐसे में बारिश का पानी केमिकल के साथ टपककर नीचे पार्क कारों पर गिर रहा है। जिस कारण केमिकल के दाग कार से नहीं जा रहे हैं। जबकि निगम के इंजीनियर्स का कहना है कि कोई भी केमिकल का प्रयोग नहीं हो रहा है।
सेक्टर-17 के प्रोग्रेसिव ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव चड्ढा का कहना है कि पहले ही मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन पार्क करने के लिए व्यापारियों ने काफी मुश्किल से पास बनवाए हैं। ताकि मल्टीलेवल पार्किंग चल सके। लेकिन यहां पर पार्क करने पर कारों को नुकसान हो रहा है। उनका कहना है कि जो कारें खराब हुई है, उसकी जिम्मेदारी लेने के लिए कोई तैयार नहीं है, ऐसे में व्यापारी अपने वाहन यहां क्यों पार्क करें।