फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   parkash singh badal on president election

मैं राष्ट्रपति पद की दौड़ में नहीं- बादल

Wed, 14 Jun 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 14 Jun 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
parkash singh badal on president election
प्रकाश सिंह बादल - फोटो : File Photo
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अटकलों पर विराम लगाते हुए मंगलवार को स्पष्ट कर दिया कि वह देश के अगले राष्ट्रपति पद की दौड़ में नहीं हैं। शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पांच बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, 90 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल ने यह बात पत्रकारों के सवालों के जवाब में मंगलवार को कही। उनसे पूछा गया कि राष्ट्रपति पद के लिए उन्हें एनडीए के संभावित उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है, इस पर बादल ने कहा कि यह केवल अफवाह है। उन्होंने कहा कि, ‘अब मेरी सेहत मुझे इजाजत नहीं देती .... (उच्चतम कार्यालय की जिम्मेदारी संभालने की)।’
विज्ञापन


हाल ही में पूर्व सीएम बादल ने अपने विधानसभा क्षेत्र लंबी में यही भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा था- ‘मैंने अपने नाम के बारे में चर्चा सुनी है, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मैं जब तक जीवित हूं, अपने सूबे की सेवा करना चाहता हूं और खास बात यह भी है कि मैं इस पद (राष्ट्रपति) की इच्छा नहीं रखता हूं।’ 
विज्ञापन


मंगलवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह खराब सेहत के कारण ही बुधवार से शुरू हो रहे पंजाब विधानसभा के बजट सत्र में शामिल नहीं हो सकते, क्योंकि वे खुद को तंदरुस्त महसूस नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस साल संपन्न हुए पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान अपने हलके लंबी में बादल ने अपनी उम्र का हवाला देते हुए यही भावनाएं व्यक्त की थीं कि संभवत: यह उनका आखिरी चुनाव है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से यह अपील भी की थी कि वे अंतिम समय तक अपने सूबे और लोगों की सेवा करना चाहते हैं। 


बादल के इस आग्रह का मतदाताओं ने सम्मान भी किया और उन्हें कैप्टन अमरिंदर सिंह व आप प्रत्याशी जरनैल सिंह के मुकाबले भारी मतों से जिताकर विधानसभा में भेज दिया। हालांकि उनके नेतृत्व में दस साल तक सूबे की सत्ता पर काबिज रही शिअद को विपक्ष में बैठना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed