{"_id":"9dc3b7a18111456b2445af6cf91fd9ef","slug":"parkash-singh-badal-criticized-captain-amrinder-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ताजपोशी समागम कैप्टन की राजशाही मानसिकता का प्रतीक'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ताजपोशी समागम कैप्टन की राजशाही मानसिकता का प्रतीक'
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 15 Dec 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सद्भावना रैली में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को राजशाही मानसिकता वाला बताते हुए आलोचना की। उन्होंने कहा कि बठिंडा में कैप्टन का ताजपोशी समागम राजशाही वाली मानसिकता को प्रकट करता है। उन्होंने कहा जमहूरियत में ताजपोशी जैसे शब्द की कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि कैप्टन अभी भी खुद को महाराजा साहब कहला कर खुश होते हैं। उन्होंने कैप्टन से सियासी हितों से ऊपर उठकर राज्य की अमन, शांति और भाईचारक सांझ बनाए रखने के लिए काम करने की अपील की।
विज्ञापन
रैली में डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने एलान किया कि अगले एक साल में 4000 करोड़ रुपये खर्च कर पंजाब के सभी कस्बों और शहरों में सीवरेज, पीने वाला साफ पानी और पक्की गलियां-नालियां बनाई जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक हलके के विकास औरगांवों के संपूर्ण विकास के लिए 25 करोड़ रुपये दिए जाने का भी एलान किया।
विज्ञापन
सुखबीर ने कहा कि अगले पांच वर्ष के दौरान पंजाब के सभी 12 हजार गांवों को शहरों का रूप दिया जाएगा। गांवों की गलियां-नालियां और फिरनियां 15 हजार करोड़ की लागत से तैयार की जाएंगी। सुखबीर ने कैप्टन की बठिंडा रैली को फ्लाप बताया। डिप्टी सीएम ने आम आदमी पार्टी को देश की सबसे बड़ी फ्राड पार्टी बताया।
सुखबीर बादल ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार अपने वादों के विपरीत काम कर रही है। आप के आधे विधायकों पर विभिन्न मामलों में पर्चे दर्ज हैं। सभी आप लीडर आम आदमी का नारा देकर सभी खास सुख सुविधाओं का आनंद ले रहे हैं। हाल ही में दिल्ली के विधायकों की तनख्वाहों में 10 गुना की बढ़ोतरी करके केजरीवाल ने सरकारी खजाने को लूटना शुरू कर दिया है।
‘सिखों की नंबर वन दुश्मन पार्टी है कांग्रेस’
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कांग्रेस को पंजाबियों खास करके सिखों की एक नंबर दुश्मन पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कैप्टन उस पार्टी का प्रधान नियुक्त होकर गौरव महसूस कर रहे हैं, जिसने कभी भी राज्य को न्याय नहीं दिया। कोई भी पंजाबी कांग्रेस को माफ नहीं कर सकता है। कांग्रेस ने राज्य को इसकी राजधानी, पंजाबी बोलने वाले इलाकों व उचित दरियाई पानी से वंचित किया। साथ ही श्री दरबार साहिब पर हमला कराया और 1984 में दंगे कराए।
कैप्टन और मान शांति भंग करने की कोशिश में
सीएम बादल ने कहा कि कैप्टन और सिमरनजीत सिंह मान दोनों ही राज्य की शांति भंग करना चाहते हैं। बादल ने पटियाला रैली को पंजाब में अब तक हुई सभी सद्भावना रैलियों में सबसे बड़ी बताया। उन्होंने कहा कि इसके लिए रैली के प्रबंधक डायमंड मेडल के हकदार हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरूण चुघ ने भी कैप्टन पर हमले करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 1984 में मानवता पर बड़ा जुल्म किया था।
सद्भावना रैली में प्रदेश भाजपा प्रधान कमल शर्मा, लोकसभा सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा, शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा, कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, परिमंदर सिंह ढींडसा, शरणजीत सिंह ढिल्लों, मुख्य संसदीय सचिव प्रेम चंद गर्ग ने हिस्सा लिया।