{"_id":"629d9df4303ec1634f61301b","slug":"park-and-music-school-will-be-built-at-mandi-dabwali-in-sirsa-in-memory-of-sidhu-moosewala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moosewala: मूसेवाला की याद में सिरसा में बनेगा म्यूजिक स्कूल और पार्क, हरियाणा सरकार भी करवाएगी मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhu Moosewala: मूसेवाला की याद में सिरसा में बनेगा म्यूजिक स्कूल और पार्क, हरियाणा सरकार भी करवाएगी मामले की जांच
Mon, 06 Jun 2022 11:56 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:56 AM IST
सार
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आठ जून को सिद्धू मूसेवाला के भोग के बाद परिवार की मांग और उनकी शिकायत पर हरियाणा सरकार मामले में अलग से जांच करेगी क्योंकि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में हरियाणा के कुछ लोगों के नाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिला जजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की याद में हरियाणा के सिरसा जिले के मंडी डबवाली में एक पार्क और म्यूजिक स्कूल बनाया जाएगा। यह एलान जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने किया। जजपा के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
जेजेपी प्रधान महासचिव ने कहा कि दुनियाभर में सिद्धू मूसेवाला के चाहने वाले हैं। दिग्विजय ने कहा कि हमने एक बड़े कलाकार को खोया है और यह समूचे राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि मूसेवाला की याद में हरियाणा के मंडी डबवाली में एक पार्क और म्यूजिक स्कूल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आठ जून को सिद्धू मूसेवाला के भोग के बाद परिवार की मांग और उनकी शिकायत पर हरियाणा सरकार मामले में अलग से जांच करेगी क्योंकि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में हरियाणा के कुछ लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। साथ ही दिग्विजय ने कहा कि परिवार ने मांग की है कि भोग के बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अगुवाई में दोबारा केंद्र सरकार से बातचीत की जाए ताकि मामले की जांच में और सख्ती बरती जाए।
विज्ञापन