{"_id":"d239adda133338d27dbf560b409abf07","slug":"paris-tour-of-8-days-in-1-5-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख रुपये में पेरिस का 8 दिन का टूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख रुपये में पेरिस का 8 दिन का टूर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 09 May 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पंजाब और चंडीगढ़ के फैशन स्टूडेंट्स पेरिस में प्रशिक्षण हासिल कर सकेंगे। फैशन के स्टूडेंट्स के लिए यह सोल्यूशन लेकर आया है अमेरिकन ट्रेवल्स एंड टूअर्स प्राइवेट लिमिटेड और फ्रेंच फैशन हाउस का ज्वाइंट वेंचर। इसके माध्यम से स्टूडेंट्स को पेरिस के नामी फैशन एक्सपर्ट्स का लाभ उठाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
सिटी की ट्रेवल एजेंसी द्वारा फ्रेंच फैशन हाउसेस को नजदीक से देखने का मौका दिया जाएगा। वह आठ दिन फैशन की नगरी देख भी सकेंगे और एक्सपोजर भी ले सकेंगे।
चंडीगढ़ स्थित ट्रेवल मैनेजमेंट कंपनी अमेरिकन ट्रेवल्स एंड टूअर्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी अशोक शर्मा ने कहा कि स्टूडेंट्स को आठ दिन का टूर 1.5 लाख रुपये का होगा। इसमें एयर टिकट, वीजा, इंश्योरेंस, होटल एकमोडेशन, फैशन हाउस तक आनाजाना, ट्रेनिंग वर्कशाप का खर्च भी शामिल है।
विज्ञापन
अमेरिकन ट्रेवल्स एंड टूर प्राइवेट लिमिटेड के एमडी अशोक शर्मा ने कहा कि स्टडी टूर के लिए औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के फैशन इंस्टीट्यूट के माध्यम से स्टूडेंट्स का सेलेक्शन किया जाएगा। तीस विद्यार्थियों का पहला बैच वहां 6 से 11 जुलाई तक होने वाले पेरिस फैशन वीक के लिया जाएगा।
विज्ञापन
इंटरव्यू से होगा सेलेक्शन
इस एक्सपोजर टूर के लिए विद्यार्थियों का सेलेक्शन इंटरव्यू के जरिए होगा। इस टूर के पूरा होने पर स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। ग्रो बियांड लिमिट्स-जीबीएल इंटरनेशनल के सीईओ नरिंदर सिंह ने कहा कि स्टडी टूर में सीखने, फैशन इंडस्ट्री में काम का नजदीक से अनुभव प्राप्त करने और पेरिस के फैशन उद्योग में प्रतिष्ठित ब्रांडों के साथ काम करने का अनुभव मिलेगा। इस दौरान फैशन म्यूजियम का दौरा भी करवाया जाएगा। इसके साथ ही पेरिस फैशन-वीक, याव्स सेंट लॉरेंट एग्जिबिशन जैसे बड़े कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा।
ऐसे होगा टूर
1-पहले दिन वहां पेरिस शहर में घुमाया जाएगा।
2-दूसरे दिन म्यूजियम के दौरे पर ले जाएंगे।
3-तीसरे दिन ट्रेनिंग सेशन आयोजित होंगे।
4-फैशन शो को नजदीक से देखने का मौका।
5-स्टूडेंट्स का एग्जिबिशन के लिए टूर।
6-टूर के खत्म होने के पहले ट्रेनिंग सेशन होगा।
7-साइट सीइंग टूर का हिस्सा है। इसमें एफिल टॉवर के संग पर्यटन स्थलों पर ले जाया जाएगा।