फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Paris olympics Players honored in Chandigarh prize money of Rs one crore each to hockey players

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों का सम्मान: हॉकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़, CM मान बोले- अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जल्द

Sun, 18 Aug 2024 12:06 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 18 Aug 2024 12:06 PM IST
सार

पेरिस ओलंपिक में खेलने वाले पंजाब के खिलाड़ियों को रविवार को चंडीगढ़ में सम्मानित किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हॉकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ की इनामी राशि देकर सम्मानित किया है। 

विज्ञापन
Paris olympics Players honored in Chandigarh prize money of Rs one crore each to hockey players
पंजाब के ओलंपिक खिलाड़ियों का सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले पंजाब के खिलाड़ियों को आज चंडीगढ़ में सम्मानित किया गया। पंजाब सरकार की तरफ से रविवार को चंडीगढ़ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है। इस दौरान सीएम भगवंत मान की तरफ से कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये की इनामी राशि देकर उनको सम्मानित किया है। साथ ही ओलंपिक में हिस्से लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 15-15 लाख रुपये की राशि के चेक दिए गए।

विज्ञापन


खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हॉकी को बढ़ावा देने के लिए काम किया जा रहा है। जल्द मोहाली में अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट करवाया जाएगा। इसके लिए विदेश की टीमों को बुलाया जाएगा। टूर्नामेंट को लेकर भारतीय हॉकी फेडरेशन के साथ बात चल रही है। बेल्जियम, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमों को न्योता प्रतियोगिता के लिए न्योता देंगे। 
विज्ञापन


सेक्टर-26 में सुबह 11 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य सरकार की तरफ से कुल 9.35 करोड़ रुपये की राशि खिलाड़ियों को जारी की गई। कार्यक्रम के दौरान पंजाब के सभी 10 हॉकी खिलाड़ी मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मंच पर बैठे हुए थे। सीएम मान की कुर्सी खिलाड़ियों के बीचों-बीच लगाई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन





पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी के कांस्य पदक विजेता पंजाब के खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ ब्रांड अबेंसेडर बनाया जाएगा। खिलाड़ियों पर डॉक्यूमेंट्री बनाई जाएगी। इसके अलावा नशे के खिलाफ ऐड बनाए जाएंगे जिससे पंजाब के युवा नशे की तरफ न जाएं। 

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में ब्रांज मेडल मुकाबले से पहले सभी खिलाड़ी सोशल मीडिया से दूर रहे। यही वजह रही कि हम सेमीफाइन तक पहुंचे। खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। ब्रांज मेडल मैच में जीत दर्ज की और देश के लिए मेडल जीता।  

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब के खिलाड़ियों ने ओलंपिक में जो प्रदर्शन किया है वह तारीफ के काबिल है। देश की टीम में 10 हॉकी खिलाड़ी पंजाब के हैं। यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है। ओलंपिक खिलाड़ियों ने पदक जीतकर पंजाबियों के खून में नया जोश भरा है। इस राज्य के नौजवानों को एक नई दिशा मिली है। कार्यक्रम में कई मंत्री विधायक और अधिकारी मौजूद रहे।  


बता दें कि हॉकी टीम में पंजाब के 10 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनको सम्मानित किया गया है। इनमें हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, शमशेर सिंह, गुरजंट सिंह, मनदीप सिंह, सुखजीत सिंह, किशन बहादुर पाठक और जुगराज सिंह शामिल हैं। इसके अलावा शूटिंग में छह, शॉटपुट, एथलेटिक्स और गोल्फ में पंजाब के एक-एक खिलाड़ी ने ओलंपिक में हिस्सा लिया था, इनको भी 15-15 लाख रुपये की राशि के साथ सम्मानित किया गया। भारत की हॉकी टीम ने ओलंपिक में लगातार दो बार पदक जीता है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी टीम पदक जीतने में सफल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed