{"_id":"645f683bc8df730ee30c9198","slug":"parineeti-chopra-raghav-chadha-engagement-in-kapurthala-house-at-delhi-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raghav-Parineeti Engagement: जिस कपूरथला हाउस में होगी राघव-परिणीति की सगाई, जानें उसका पंजाब कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raghav-Parineeti Engagement: जिस कपूरथला हाउस में होगी राघव-परिणीति की सगाई, जानें उसका पंजाब कनेक्शन
Sat, 13 May 2023 04:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
महेश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
महेश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 13 May 2023 04:06 PM IST
सार
कपूरथला हाउस को महाराजा जगतजीत सिंह ने 1900 से 1910 के दौरान बनवाया था। ब्रिटिश शासन में दिल्ली को जब बसाया जा रहा था तो उस समय देश के तमाम रियासतों के राजाओं को आवास बनाने के लिए प्लाट दिए गए थे।
विज्ञापन
कपूरथला हाउस में होगी राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई का गवाह रियासत कपूरथला भी बनेगा। दिल्ली के कनाट प्लेस स्थित जिस कपूरथला हाउस में परिणीति और राघव चुनिंदा मेहमानों की मौजूदगी में सगाई की रस्में पूरी करेंगे, उसे कपूरथला रियासत के महाराजा जगतजीत सिंह ने ही बनवाया था।
विज्ञापन
दिल्ली प्रवास के दौरान महाराजा कपूरथला रुकते थे यहां
यह स्थान रियासत के समय महाराजा कपूरथला के दिल्ली प्रवास के दौरान उनका आवास हुआ करता था। रियासत काल का दौर खत्म होने पर पंजाब के मुख्यमंत्री व मंत्री दिल्ली आने पर रिहायश के तौर पर इस्तेमाल में लाते हैं। यहीं पर राघव-परिणीति की सगाई का फंक्शन हो रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सगाई पर 'आप' ने राघव-परिणीति को दिया जीत का तोहफा
विज्ञापन
कपूरथला हाउस को महाराजा जगतजीत सिंह ने 1900 से 1910 के दौरान बनवाया था। ब्रिटिश शासन में दिल्ली को जब बसाया जा रहा था तो उस समय देश के तमाम रियासतों के राजाओं को आवास बनाने के लिए प्लाट दिए गए थे। महाराजा कपूरथला ने दिल्ली आने पर आवास के तौर पर इस्तेमाल के लिए कपूरथला हाउस का निर्माण करवाया था।
रियासत कपूरथला के जानकार हैरी रंधावा ने बताया कि 20वीं सदी में कपूरथला का निर्माण महाराजा जगतजीत सिंह ने करवाया था। अक्सर दिल्ली प्रवास के दौरान वह वहां पर रहते थे। जिसे इस समय पंजाब सरकार रिहायश के तौर पर इस्तेमाल में लाती है।