फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Moon Verma of Kapurthala excited after talk with PM Modi

परीक्षा पे चर्चा: कपूरथला की मून वर्मा ने कहा- पहले नर्वस थी, मिली तो पता ही नहीं लगा कि पीएम से मिल रही हूं

Fri, 01 Apr 2022 07:17 PM IST
ajay kumar महेश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
महेश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Apr 2022 07:17 PM IST
सार

शालीमार बाग के समीप रहने वाली मून ने बताया कि उनके पिता मनीष वर्मा डेंटिस्ट हैं और मां मीनाक्षा हाउस वाइफ हैं। वह अपने माता-पिता की इकलौती बेटी हैं।

विज्ञापन
Moon Verma of Kapurthala excited after talk with PM Modi
पीएम मोदी से बात करती मून वर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

‘पहले मैं बहुत नर्वस थी, जब मिली तो लगा ही नहीं कि प्रधानमंत्री से मिल रही हूं। पीएम सर, बेहद डाउन-टू-अर्थ, हंसी-मजाकिया लहजा और पॉजिटिविटी से भरपूर हैं। एकदम दोस्ताना माहौल में मिले, पॉजिटिव फील हुआ। करीब 30-40 सेकेंड की बातचीत में उन्होंने मेरी बनाई पेंटिंग में काफी रुचि दिखाई और कई सवाल पूछे। 

विज्ञापन


पीएम से मिलकर जहां खुशी मिली, वहीं उनसे बात करते ही परीक्षा का स्ट्रेस उड़न छू हो गया’। ये भाव हैं, दिल्ली में परीक्षा पे चर्चा-2022 (पीपीसी) में शरीक जिला कपूरथला की एकमात्र छात्रा मून वर्मा के। जिनकी आर्ट गैलरी का अवलोकन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित पीपीसी में पीएम नरेंद्र मोदी ने किया। इस मौके पर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पेंटिंग भेंट की। 
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय कपूरथला कैंट की 12वीं कक्षा की छात्रा मून वर्मा ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में कहा कि पीएम आर्ट गैलरी में शामिल तमाम बच्चों से करीब 10 मिनट मिले। उससे (मून) करीब 30-40 सेकेंड की बातचीत में पीएम ने पेंटिंग से संबंधित तीन-चार सवाल पूछे। पहले सवाल में उसकी बनाई गई पेंटिंग में इस्तेमाल होने वाले रंग के बारे में पूछा फिर गैलरी में लगी मेरी बनाई एक औरत की पेंटिंग की ओर इशारा करते हुए पूछा कि इस पेंटिंग को बनाने में कितना समय लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने जवाब दिया कि सर वैसे तो हरेक पेंटिंग को बनाने की समय सीमा अलग होती है। इस पेंटिंग को पूरा करने में उसे पांच से छह दिन लगे फिर पीएम सर ने पूछा कि पेंटिंग बनाने में कौन मदद करता है, किससे सीखा है तो मैंने बताया कि मैंने किसी से नहीं सीखा है। अपने मन के भाव ही पेंटिंग पर उकेरती हूं। 

उन्होंने पूछा कि घर में और कौन-कौन पेंटिंग करता है तो मैंने कहा कि घर में कोई और पेंटिंग नहीं करता है। बस, मैं करती हूं, जिसकी मैंने कोई ट्रेनिंग नहीं ली। इस पर पीएम बोले फिर मून आप अपने खानदान की पहली आर्टिस्ट बनेंगी। मून ने बताया कि पीएम ने ऐसे बात की जैसे परिवारिक सदस्य करते हैं। 


शालीमार बाग के समीप रहने वाली मून ने बताया कि उनके पिता मनीष वर्मा डेंटिस्ट हैं और मां मीनाक्षी हाउस वाइफ हैं। वह अपने माता-पिता की इकलौती बेटी हैं। उन्होंने बताया कि उसे पेंटिंग के लिए प्रोत्साहन केंद्रीय विद्यालय कपूरथला कैंट के प्रिंसिपल राकेश कुमार और क्लास टीचर मीना सैनी से मिला है। वह दिल्ली स्कूल की प्राइमरी टीचर अविनाश वानी के साथ आई है। मून बोलीं कि पीएम ने उसकी बनाई पेंटिंग में बेहद दिलचस्पी दिखाई। वह कपूरथला से करीब सात-आठ पेंटिंग गैलरी में लगाने के लिए लेकर गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed