सरहद पर तैनात सैनिक के मां-बाप घर में ही सेफ नहीं, जानलेवा हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम नगर निवासी रवेल सिंह का इकलौता बेटा कंवलजीत सेना में है। इस समय वह जम्मू के पाकिस्तान सीमा से सटे अखनूर सेक्टर में है। घर पर रवेल सिंह व पत्नी रणजीत कौर रहते हैं।
वीरवार सुबह घर के पास कुछ युवकों द्वारा लघुशंका करने पर रणजीत कौर ने आपत्ति जताई तो युवकों ने अपने घर की महिलाओं के साथ मिलकर रणजीत कौर पर हमला कर दिया।
परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। वृद्ध दंपति का आरोप है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर हमलावरों का हौसला बढ़ गया है और वे उनको धमकाने लगे हैं।
बेटा सीमा पर डटा, घर में बूढ़ी मां पर हमला
रणजीत कौर ने बताया कि घटना के बारे में बेटे कंवलजीत को बताने के लिए फोन किया था, उसकी तैनाती पाकिस्तानी सीमा से सटे दुर्गम इलाके में है। उसके कमान ऑफिसर ने बताया कि सीमा पर काफी तनाव है।
जहां कंवलजीत की तैनाती है, वहां से फोन पर बातचीत नहीं हो सकती। सेटेलाइट फोन के जरिए ही बात हो सकती है। इसके लिए भी थोड़े दिन इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि बार्डर पर हर रोज शैलिंग हो रही है।
रणजीत कौर पर हमला हुआ था, पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए है लेकिन एक्सरे रिपोर्ट नहीं आने के कारण केस दर्ज नहीं हो सका। जैसे ही रिपोर्ट आएगी, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। - अशोक कुमार, इंचार्ज हुडा चौकी, सिरसा
सैनिक देश की रक्षा करने के लिए सीमा पर डटे हैं, हमारी जिम्मेदारी बनती है कि उसके परिवार की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए। ये मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया था, अभी सिटी एचएचओ को फोन करके निर्देश देता हूं कि सैनिक कंवलजीत के परिवार को प्रोटेक्शन जारी करें। -सतेंद्र गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, सिरसा।