फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pardeep Chhabra Appointed New President of Chandigarh Congress

प्रदीप छाबड़ा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के पीछे का सच

Sat, 10 Jan 2015 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 10 Jan 2015 11:02 AM IST
विज्ञापन
Pardeep Chhabra Appointed New President of Chandigarh Congress

कांग्रेस ने प्रदीप छाबड़ा को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें बीबी बहल की जगह शुक्रवार को पार्टी की कमान सौंपी गई। कांग्रेस को चंडीगढ़ में 14 साल, सात महीने बाद नया प्रदेश अध्यक्ष मिला है। बहल मई 2000 में प्रदेश अध्यक्ष बने थे।

विज्ञापन


प्रदीप छाबड़ा अब तक वह पार्टी के प्रवक्ता थे, जबकि वर्तमान में नगर निगम में वार्ड नंबर-3 के पार्षद हैं। वह पिछले तीन कार्यकाल से लगातार पार्षद हैं और हाल में ही हुए मेयर चुनाव जिताने में उनकी अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने बतौर प्रदेश अध्यक्ष उनके नाम पर मुहर लगाई। प्रदीप छाबड़ा के प्रदेशाध्यक्ष बनने का मुख्य कारण पवन बंसल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल लोकसभा चुनाव में हार के बाद कई नेता पवन कुमार बंसल से कन्नी काट गए थे, लेकिन प्रदीप छाबड़ा हमेशा उनके संपर्क में रहे। मेयर चुनाव जिताने में भी छाबड़ा की अहम भूमिका रही। इससे पहले हुए चुनावों में भी वह बंसल को जिताने के लिए सक्रिय रहे हैं। 

बीबी बहल को हटाए जाने का कारण

Pardeep Chhabra Appointed New President of Chandigarh Congress

बीबी बहल को हटाने की मुख्य वजह उनका लंबा कार्यकाल है। वह 14 साल से ज्यादा समय से अध्यक्ष थे। इसके अलावा वह खुद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अध्यक्ष पद छोड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके थे।

उनके कार्यकाल में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में कभी हार नहीं मिली, लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद उन्होंने पद छोड़ने का फैसला कर लिया था।
 
वरिष्ठ नेताओं में नाराजगी

छाबड़ा के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस में भी भाजपा की तरह गुटबाजी की संभावनाएं पैदा हो गई हैं। सूत्रों से पता चला है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता इस फैसले से नाराज हैं। अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल नेता शनिवार को बैठक करेंगे, जिसमें वे फैसला करेंगे कि वे छाबड़ा के अधीन काम करेंगे या नहीं?

इसकी वजह यह है कि कांग्रेस ने सुभाष चावला, पवन शर्मा, रविंदरपाल सिंह पाली, एचएस लक्की जैसे वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार करते हुए छाबड़ा को अध्यक्ष बनाया है।

शहर की बेहतरी के लिए विरोधियों का भी देंगे साथ

Pardeep Chhabra Appointed New President of Chandigarh Congress

शहर की बेहतरी के लिए हम विरोधियों का भी साथ देने के लिए तैयार हैं। चंडीगढ़ में मेयर इन काउंसिल होनी चाहिए। अगर बीजेपी इस पर अध्यादेश लाती है तो हम इसका समर्थन करेंगे। यह बात चंडीगढ़ कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कही।

छाबड़ा की ताजपोशी के बाद शाम करीब 6 बजे छाबड़ा और उनके समर्थक सेक्टर-28 स्थित कांग्रेस के पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल के घर पहुंचे। छाबड़ा ने कहा कि शहर से जुड़े मुद्दों को प्रशासन के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका चयन सर्वसम्मति से किया गया है।

उन्होंने पार्टी के अंदर ही कुछ लोगों द्वारा उन्हें प्रदेशाध्यक्ष का विरोध करने की बात को सिरे से खारिज कर दिया। वहीं प्रदीप छाबड़ा के कांग्रेस प्रधान बनने पर पेंडू संघर्ष कमेटी के प्रधान और गांव दड़वा के सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने बधाई दी है। 

बंसल ने कहा, छाबड़ा नई जनरेशन के नेता

Pardeep Chhabra Appointed New President of Chandigarh Congress

पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल ने प्रदीप छाबड़ा को नई जनरेशन का नेता बताते हुए कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे। बंसल ने कहा कि नई टीम के सदस्यों का चुनाव भी जल्द किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 28 फरवरी तक कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाएगी। बंसल ने कहा कि छाबड़ा को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी उनकी पार्टी के प्रति समर्पण और मेहनत फल है।

प्रदीप छाबड़ा युवाओं के सर्वप्रिय नेता हैं। मेयर चुनाव के बाद अब छाबड़ा की देखरेख में चंडीगढ़ के उप चुनाव में भी कांग्रेस जीत हासिल करेगी।
हरमेल केसरी, वाइस प्रेसिडेंट चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed