फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panjab University student arrested on charges of Terror Funding, Mohali State special operation cell

Mohali: पंजाब यूनिवर्सिटी का छात्र टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार, बैंक खाते में विदेश से आए थे पैसे

Sat, 19 Nov 2022 11:00 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Nov 2022 11:00 PM IST
सार

आरोपी हर्षवीर विदेश में बैठे लखबीर सिंह लंडा और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी बराड़ का साथी है। जांच में पता चला कि विदेश में बैठे आईएसआई के गुर्गे हर्षवीर के बैंक खाते में लगातार रुपये भेज रहे थे।

विज्ञापन
Panjab University student arrested on charges of Terror Funding, Mohali State special operation cell
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब यूनिवर्सिटी के एक छात्र को टेरर फंडिंग के आरोप में पंजाब पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भवानीगढ़ (संगरूर), निवासी हर्षवीर सिंह बाजवा के रूप में हुई है। वह पीयू में एमए का छात्र है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि हर्षवीर ने कोटकपूरा डेरा प्रेमी की हत्या के मामले में पकड़े गए गैंगस्टर मनप्रीत उर्फ मनी के खाते में गोल्डी बराड़ के कहने पर 20 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन


चार नवंबर को हुई डेरा प्रेमी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो दिन पहले ही मनप्रीत को गिरफ्तार किया था। मनप्रीत से पूछताछ में खुलासा हुआ कि हर्षवीर ने उसके खाते में पैसे डाले थे। हर्षवीर के खाते में विदेश से पैसों की फंडिंग की जा रही थी। 
विज्ञापन


स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) हर्षवीर को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर मोहाली ले गई और शुक्रवार देर रात अदालत में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, हर्षवीर विदेश में बैठे लखबीर सिंह लंडा और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी बराड़ का साथी है। जांच में पता चला कि विदेश में बैठे आईएसआई के गुर्गे हर्षवीर के बैंक खाते में लगातार रुपये भेज रहे थे। यह भी पता चला है कि दुबई, अमेरिका, मलयेशिया आदि देशों में रह रहे पंजाब मूल के कुछ लोग आईएसआई को फंडिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक खातों की जांच करेगी एसएसओसी
एसएसओसी हर्षवीर के बैंक खातों की जांच कर पता लगाएगी कि अब तक कितने पैसे उसके खाते में आए हैं और उनका इस्तेमाल उसने कहां-कहां किया है। वह गोल्डी बराड़ और लखबीर लंडा के संपर्क में था। लखबीर लंडा सेक्टर 77 स्थित पंजाब खुफिया विभाग के दफ्तर पर आरपीजी हमले का मुख्य आरोपी है। वहीं गोल्डी बराड़ पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड में शामिल है।

सोई का कार्यकर्ता है हर्षवीर, छात्रसंघ चुनाव में रहा था सक्रिय
टेरर फंडिंग में गिरफ्तार पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) का छात्र हर्षवीर सिंह बाजवा बीते छात्रसंघ चुनाव में काफी सक्रिय रहा था। चुनाव प्रचार में भी वह लगातार नजर आया। स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) का सक्रिय कार्यकर्ता है और पिछले पांच वर्ष से पंजाब यूनिवर्सिटी में सोई के लिए काम कर रहा था। हर्षवीर पीयू में गांधीयन स्टडीज में एमए के तीसरे सेमेस्टर का छात्र है।

पंजाब यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ गांधीयन एंड पीस स्टडीज की चेयरपर्सन डॉ. आशु ने बताया कि आरोपी छात्र कक्षा में नियमित रहा है। पिछले कुछ दिनों से ही कक्षा में दिखाई नहीं दिया। वह पढ़ाई में अच्छा है और कक्षा में किसी से अधिक बात भी नहीं करतां था। पिछले वर्ष हर्ष को मैंने पढ़ाया था, उस दौरान भी उसकी कोई शिकायत सुनने को नहीं मिली। 

उधर, पीयू के छात्रों ने बताया कि हर्ष परिसर में लगातार दिखाई देता रहा है लेकिन उसका किसी तरह का टेरर लिंक होगा, इसकी कोई भनक नहीं थी। हर्षवीर ने बीए की पढ़ाई भी पंजाब यूनिवर्सिटी से ही की है। उसके बाद आरोपी छात्र गांधीयन स्टडीज से एमए कर रहा था।
  
पीयू में पूरे दिन छात्र की पहचान पर बना रहा असमंजस 
पंजाब यूनिवर्सिटी में पूरे दिन आरोपी की पहचान पर असमंजस की स्थिति रही। सोशल मीडिया पर आरोपी संगरूर निवासी अर्शदीप का नाम चलाया जा रहा था, इसको लेकर पीयू ने संगरूर निवासी सभी अर्शदीप का अपने स्तर पर पता लगवाया। इसके बाद पता चला आरोपी का नाम हर्षवीर है। 

कुछ महीने पहले सोई का छात्र नेता हनी ट्रैप में हुआ था गिरफ्तार 
कुछ महीने पहले सोई का एक छात्र नेता हनी ट्रैप के मामले में गिरफ्तार हुआ था। आरोपी छात्र पर व्यवसायी से 2 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप था। आरोपी छात्र रतनवीर के पास शहर के कॉलेजों का सोई का प्रभार था।

छात्र के नाम को लेकर असमंजस है। आरोपी का नाम अर्शदीप बताया जा रहा है, सोई के साथ काम करने वाला छात्र हर्षवीर है जिसका कोई लिंक हमें पता नहीं चला है। - चेतन चौधरी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, सोई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed