फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panjab University also complained about Night Food Street

पंजाब यूनिवर्सिटी ने भी की नाइट फूड स्ट्रीट की शिकायत

Mon, 19 Jul 2021 02:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Panjab University also complained about Night Food Street
चंडीगढ़। सेक्टर- 12 में पीयू से लगते नाइट फूड स्ट्रीट की पंजाब यूनिवर्सिटी ने भी शिकायत की है। शिकायत में लिखा गया है कि नाइड फूड स्ट्रीट का संचालक मानकों की धज्जियां उड़ाकर पीयू की दीवार पर ही पूरी किचन बना रखी है। इसके अलावा सिलिंडर का उपयोग हो रहा है, जो कि अनुबंध के अनुसार नहीं है। इससे हादसे का खतरा है। निगम आयुक्त केके यादव ने मामले में अतिरिक्त आयुक्त एसके जैन को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

नाइट फूड स्ट्रीट का संचालन नगर निगम करता है। इसके लिए निगम ने टेंडर कर निजी संचालक को चलाने को दिया हुआ है। कुछ दिन पहले प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के यहां एक शिकायत दी गई थी कि संचालक मानकों की धड़ल्ले से धज्जियां उड़ा रहा है। निविदा के अनुसार ठेकेदार को घर से खाना पकाकर लाना है, लेकिन नाइट फूड स्ट्रीट में पूरी रसोई बना ली गई है जिससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में जांच कर चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह ने फोटो सहित अतिक्रमण की पुष्टि की थी। तब तक पीयू ने भी शिकायत कर दी है। आयुक्त ने मामले में जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
नाइट फूड स्ट्रीट में मानक के अनुसार काम नहीं हो रहा था। इससे हादसे का खतरा है। निगम को शिकायत दी गई है। अधिकारियों ने मामले में जाच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। -रेणुका सालवान, जन संपर्क अधिकारी, पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयू से शिकायत मिली है। इसके अलावा पहले मिली शिकायत का संज्ञान लेकर अतिरिक्त आयुक्त को जांच करने को कहा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। -केके यादव, निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed