पानीपत की 'डॉक्टर' बेटी अमेरिका में बनी बेस्ट टीचर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत की लाडली बेटी रचना सरकारी स्कूल में पढ़ी और पीएचडी कर डाक्टरेट की उपाधी ली और अब अमेरिका की होस्टन यूनिवर्सिटी में बेस्ट टीचर बनी।
अमेरिका में बेटी को बेस्ट टीचर का अवार्ड मिलने पर मॉडल टाउन में रहने वाले पिता गुरुचरण अरोड़ा व मां सुरिंदर अरोड़ा खुशी से फूली नहीं समा रही।
नाज है बेटी पर
पिता गुरुचरण अरोड़ा व मां सुरिंदर अरोड़ा अपनी बेटी के साहस व प्रयासों की बढाई करते नहीं थम रहे और खुशी से निहाल हैं। गुरुचरण अरोड़ा ने बताया कि उसकी बेटी डॉ. रचना को 21 अप्रैल 2015 को अमेरिका की होस्टन यूनिवर्सिटी में बेस्ट टीचर का अवार्ड मिला है।
उसने अपना अवार्ड लेते हुए का फोटो व्हाट्स एप किया है। उनका फोटो व संदेश उनके दिल को शुकून देने वाला है और उनको आज अपनी बेटी पर पूरा नाज है। डॉ. रचना आज अमेरिका के होस्टन शहर स्थित होस्टन यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।
10वीं कक्षा तक सरकारी स्कूल में पढ़ी रचना
पढ़ाई की सीख कोई डॉ. रचना से ले। रचना ने अपनी पहली से 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई मॉडल टाउन स्थित सरकारी स्कूल में पूरी की और 1988 में पास आउट हुई।
शहर के एसडी कालेज से बीएससी पास की और फिर बायो कैमेस्ट्री से एमएससी की। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से 2001 में पीएचडी करने के बाद अमेरिका में चली गई। उनकी 1997 में अनिल सडाना से शादी हो गई। उनके पति रिफाइनरी में उच्च पद पर तैनात हैं।
पिता प्रधानाध्यापक व मां कुशल गृहणी
डॉ. रचना के पिता गुरुचरण अरोड़ा पूर्व प्रधानाध्यापक हैं और उनकी मां कुशल गृहणी हैं। वे सब मॉडल टाउन में रहते हैं। डॉ. रचना के दो भाई हैं और दोनों अच्छे पदों पर कार्यरत हैं। एक भाई कैलिफोर्निया में इंजीनियर है और दूसरा दिल्ली प्राइवेट सेक्टर में उच्च पद पर है।