फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panipat man run away from house with three daughters

3 बेटियों के साथ लापता हुआ शख्स, भाई को फोन कर बोला कुछ ऐसा...मच गया कोहराम

Sat, 28 Apr 2018 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाजा, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाजा, पानीपत(हरियाणा) Updated Sat, 28 Apr 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
panipat man run away from house with three daughters
बेटियों के साथ लापता हुआ शख्स
एक शख्स अपनी तीन बेटियों के साथ लापता हो गया। आखिरी बार उसने फोन करके भाई को ऐसी बात कही, सुनकर पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई। मामला हरियाणा के पानीपत का है। टीबी की बीमारी से परेशान हो चुका हूं। तीन बेटियों को अपने साथ लेकर जा रहा हूं। मैंने जहर खा लिया है और बेटियों को भी खिला दिया है। उनके शवों को दिल्ली पैरलेल नहर में तलाश कर लेना...भाई सुरेंद्र को इतनी बात कहकर इसराना गांव के 40 वर्षीय नरेंद्र पुत्र सतबीर ने फोन काट दिया।
विज्ञापन


अब इसराना व सोनीपत पुलिस नरेंद्र व उसकी बेटियों की नहर में तलाश कर रही है। अब तक किसी का कोई सुराग नहीं लगा है। नरेंद्र पुत्र सतबीर मूल निवासी गांव शामडी जिला सोनीपत वीरवार की रात को अपनी 11 साल की पुत्री शालू, सात वर्षीय शिखा और चार वर्षीय नापरा को साथ लेकर लापता हो गया। वह अपने भाई सुरेंद्र की बाइक लेकर अपनी तीनों बेटियों को साथ लेकर घर से निकला था।
विज्ञापन


देर रात नरेंद्र ने फोन कर अपने भाई से कहा कि उसने अपनी तीनों बेटियों को जहर खिला दिया है और स्वयं भी जहर खा लिया है। चारों के शवों की तलाश दिल्ली पैरलेल नहर में करवा लेना। नरेंद्र ने भाई से अपनी पत्नी बड़ी बेटी सानिया व छोटे पुत्र नक्षु की देखरेख करने की अपील भी की। वहीं नरेंद्र की बातें सुन कर भाई के पैरों तले की धरती खिसक गई और पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने थाना इसराना पुलिस को इस मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल बंद है, लोकेशन भी नहीं मिल रही

panipat man run away from house with three daughters
बेटियों के साथ लापता हुआ शख्स
पुलिस ने जिला भर में पुलिस थानों, चौकियों, नाकों आदि को वीटी कर अलर्ट कर दिया। सभी को नरेंद्र व उसके बच्चों के फोटो व्हाट्सएप कर इनकी तलाश करने के लिए कहा गया। नरेंद्र का मोबाइल भी बंद मिला। पानीपत पुलिस की साइबर सेल ने नरेंद्र के मोबाइल फोन की लोकेशन पानीपत रिफाइनरी नाका से लेकर गांव बिंझौल तक बताई। इसके बाद से नरेंद्र के मोबाइल की लोकेशन नहीं मिल रही है।

वीरवार की रात से लेकर शुक्रवार की शाम तक पुलिस व परिजनों ने नरेंद्र व उसके बच्चों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इधर, पुलिस की जांच में पता चला कि नरेंद्र का पैतृक गांव शामडी जिला सोनीपत है। पिता सतबीर की मौत के बाद नरेंद्र व उसके परिजन अपने मामा के गांव इसराना में रहने लगे थे। नरेंद्र काफी समय से टीबी से पीड़ित था और वह रोग होने के कारण घर पर ही रहता था। नरेंद्र के घर पर पत्नी व पांच बच्चे हैं।

कामकाज नहीं करने के कारण घर पर आर्थिक तंगी थी और परिजनों का ठीक से जीवन यापन नहीं हो रहा था। नरेंद्र स्वयं को परिवार पर बोझ समझने लगा था और मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। पुलिस ने इस घटना की सूचना देकर सोनीपत पुलिस को भी सचेत कर दिया है। पुलिस के आग्रह पर सिंचाई विभाग ने दिल्ली पैरलेल नहर पर गश्त करने वाले गैंगमैनों को भी घटना की जानकारी देकर सचेत कर दिया है। सोनीपत पुलिस ने दिल्ली पैरलेल नहर की खुबडू झाल प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया है।

नरेंद्र के परिजन सहमे हुए हैं

panipat man run away from house with three daughters
तलाश्ा करते गाोताख्राेर - फोटो : अमर उजाला
डीएसपी इसराना क्षेत्र बिजेंद्र सिंह शुक्रवार की दोपहर को नरेंद्र के गांव इसराना स्थित घर गए और उनके परिवार से बंद कमरे में बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। नरेंद्र के परिजन सहमे हुए हैं। उन्हें बड़ी अनहोनी का डर सता रहा है।

डीएसपी बिजेंद्र ने बताया कि नरेंद्र अपनी तीन बेटियों के साथ संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस की साइबर सेल नरेंद्र के मोबाइल की लोकेशन से उसकी तलाश में पुलिस टीमों की मदद कर रही है। पुलिस की कई टीमें, नरेंद्र व उसकी तीन बेटियों की तलाश में जुटी हुई है।  

दिल्ली पैरलेल नहर का पानी कम करवा कर चारों की नहर में तलाश की जा रही है। इसमें गोताखोरों की मदद ली जा रही है। अब तक किसी का सुराग नहीं लगा है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।  
- बिजेंद्र सिंह, डीएसपी इसराना पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed