{"_id":"5c331eb3bdec2256d743d7fa","slug":"panchkula-seal-for-verdict-in-chhatrapati-murder-case-dera-sacha-sauda-chief-ram-rahim","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छत्रपति हत्याकांड: राम रहीम की पेशी से 5 दिन पहले ही सील हुआ पंचकूला, रैपिड एक्शन फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्रपति हत्याकांड: राम रहीम की पेशी से 5 दिन पहले ही सील हुआ पंचकूला, रैपिड एक्शन फोर्स तैनात
Mon, 07 Jan 2019 03:16 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 07 Jan 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस सुरक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड के मुख्य आरोपी राम रहीम की सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेशी से पांच दिन पहले ही पंचकूला को सील कर दिया गया है। अब शहर में बिना चेकिंग के कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकता। इसके अलावा शहर के सेक्टरों में भी पुलिस के जवान पैदल और घोड़ों पर सवार होकर गश्त करते नजर आएंगे।
पंचकूला डीसीपी कमलदीप गोयल के आदेश पर शहर की सुरक्षा में पांच बटालियन अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है, जिसमें रेपिड एक्शन फोर्स भी शामिल है। वहीं, दूसरी ओर रविवार की छुट्टी होने के बाद भी स्टेट लेवल के पुलिस अधिकारियों की एक अहम मीटिंग हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि किसी भी हालत में शहर का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।
यदि जरूरत पड़ी तो पुलिस के जवान सख्ती से भी पेश आएंगे। हालांकि अभी राम रहीम की पंचकूला में स्थित सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेशी को लेकर अधिकारियों में असमंजस की स्थिति है। पेशी पंचकूला में होगी या रोहतक स्थित सुनारिया जेल में यह आठ जनवरी की सुनवाई के बाद स्पष्ट होगा। लेकिन पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
दिनभर गश्त पर रही पीसीआर और राइडर की टीम
शहर की सुरक्षा को लेकर रविवार को दिनभर पीसीआर और राइडर टीम गश्त करती नजर आई। पुलिस की ओर से पांच कंपनी फोर्स की बुलाई गई है। इसमें एआरएफ, हरियाणा पुलिस के कमांडो और सादी वर्दी में सीआईडी के पुलिस जवान भी शामिल हैं। गश्त शहर के सेक्टरों और गांवों में भी हो रही है। वहीं हाईवे पर भी पीसीआर पूरी गश्त कर जांच कर रही है।

तीन जनवरी को पूरी हुई थी बहस
छत्रपति हत्याकांड के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में दोनों पक्षों की बहस तीन जनवरी को पूरी हुई थी। सीबीआई कोर्ट ने हत्या के आरोपी राम रहीम को 11 जनवरी को सीबीआई कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं। रविवार को हरियाणा के डीजीपी और पंचकूला के पुलिस उपायुक्त की मीटिंग हुई। इसके बाद डीसीपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
24 अक्तूबर 2002 में हुई थी हत्या
साध्वी यौन शोषण मामले में जो लेटर लिखा गया था। उन्हीं लेटर्स के आधार पर रामचंद्र छत्रपति ने अपने अखबार में खबरों को प्रकाशित किया था। इसके बाद पहले तो छत्रपति पर दबाव बनाया गया। फिर 24 अक्तूबर 2002 को उन पर हमला कर दिया। 21 नवंबर 2002 को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
16 साल पुराने इस मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सहित चार आरोपी हैं। आरोप हैं कि बाइक पर आए कुलदीप ने गोली मारकर रामचंद्र की हत्या कर दी थी। उसके साथ निर्मल भी था। विशेष सीबीआई अदालत के जज जगदीप सिंह मामले की सुनवाई कर रहे हैं।

पुलिस सभी जगह रखेगी नजर
डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि पेशी के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर और बाहरी गाड़ियों को बिना चेकिंग के प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। शहर के मुख्य प्रवेश द्वार हाउसिंग बोर्ड चौक, सेक्टर-17,18 के चौक, विजिलेंस चौक, माजरी चौक, सेक्टर -7, 8, 9, 10, 11, 12 में जवानों को तैनात किया गया है।
पुलिस जवानों को निर्देश दिया गया है कि यदि गश्त के दौरान उन्हें कोई संदिग्ध दिखे तो इसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें। 25 अगस्त 2017 को हुई हिंसा दोबारा पंचकूला में नहीं होगी। इसके लिए पूरी तैयारी की गई है। शहरवासी भी पुलिस हेल्पलाइन पर फोन करके जानकारी दे सकते हैं।
साल 2017 में पंचकूला में हुई थी हिंसा
साध्वियों से यौन शोषण मामले में 25 अगस्त 2017 को राम रहीम को स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार दिया था, तब पंचकूला सहित प्रदेशभर में हिंसा भड़क गई थी। 40 लोग मारे गए थे। 28 जुलाई को सजा सुनाने के लिए सुनारिया जेल में ही स्पेशल कोर्ट लगानी पड़ी थी। अब फिर गुरमीत को पंचकूला लाया जाएगा, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।