फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula reached Kjuli plumbing, water will soon

कजौली से पंचकूला पहुंची पाइपलाइन, जल्द मिलेगा पानी

Mon, 20 Jan 2014 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला-पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला-पंचकूला Updated Mon, 20 Jan 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
Panchkula reached Kjuli plumbing, water will soon
लंबे इंतजार के बाद आखिर कजौली से पानी की लाइन पंचकूला में अपने अंतिम पड़ाव तक पहुंच गई। सेक्टर-1 स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में पानी की लाइन आ चुकी है और जल्द ही पंचकूला को कजौली का पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन


अब पंचकूला वासियों को पानी की कमी नहीं होगी। यह काम ऐसे मौके पर होने जा रहा है, जब कौशल्य डैम से पंचकूला के लिए पानी बंद हो चुका है। क्योंकि कौशल्य में पानी का स्तर कम हो गया है। अब कजौली से रोजाना तीन एमजीडी (मिलियन गैलन डेली) पानी रोजना मिलेगा।
विज्ञापन


कजौली से पंचकूला को पानी पहुंचाने की योजना काफी पुरानी है। पिछले काफी समय से इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा था। कुछ समय पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने मनीमाजरा तक कजौली से लाइन बिछा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने आगे की लाइन बिछा दी है, जो एमडीसी से होते हुए सेक्टर-1 तक पहुंच चुकी है। अब सेक्टर-1 स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में अंतिम रूप दिया जाएगा और उसके बाद सप्लाई शुरू।


इन सेक्टरों को मिलेगा पानी
पहले पड़ाव में पंचकूला के सेक्टर-1 से लेकर 9 तक व सेक्टर-20, 21 को पानी मिलेगा। इसके बाद अन्य सेक्टरों को भी जोड़ने पर विचार किया जाएगा। हुडा जल्द से जल्द इस प्रोजेक्टा को निपटाना चाहता है, क्योंकि फरवरी इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की डेडलाइन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed