{"_id":"591c95754f1c1bab70f22aec","slug":"panchkula-police-300-interrogation-made-15-chalans","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"300 मनचलों से पुलिस ने की पूछताछ, 50 को समझाया, 15 का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 मनचलों से पुलिस ने की पूछताछ, 50 को समझाया, 15 का किया चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 18 May 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
रोड साइड रोमियो के खिलाफ 'ऑपरेशन दुर्गा'
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 15 दिनों के दौरान ऑपरेशन दुर्गा के तहत पंचकूला पुलिस ने बस स्टैंड, मार्केट, स्कूल, कॉलेजों सहित तमाम सार्वजनिक स्थलों पर 300 मनचलों से पूछताछ की। इस दौरान 50 के परिजनों को बुलाकर उनकी मौजूदगी में समझाया गया। जबकि 15 के ट्रैफिक चालान भी किए गए। युवतियों से छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने एक से 15 मई के दौरान यह अभियान जिले भर में चलाया।
एसीपी मुनीष सहगल ने बताया कि अभियान के तहत यूथ अगेंस्ट सेक्सुअल हरासमेंट (यश) अभियान के तहत सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसके तहत अब तक अब तक 5463 लोग वेबसाइट से जुड़ चुके हैं, जबकि 1500 लोग सर्वे में शामिल हुए।

बच्चों की गलती पर अभिभावकों का होगा चालान
1091 के अलावा भी है वुमन हेल्पलाइन
पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से टोल फ्री नंबर की सुविधा 1091 के अलावा 9464661091 भी जारी किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कई बार 1091 डायल करने पर चंडीगढ़ संपर्क होता है। पंचकूला में अगर ऐसी कोई घटना होती है तो मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर पुलिस की ओर से तत्काल सहायता दी जाएगी।
बच्चों की गलती पर अभिभावकों का होगा चालान
एसीपी ट्रैफिक, मुनीष सहगल ने बताया कि पुलिस ने ड्रंकन ड्राइविंग, ओवरस्पीड वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके अलावा कम उम्र के वाहन चालकों के भी चालान किए जा रहे हैं। कम उम्र के किशोर, अगर वाहन चलाते पकड़े जाते हैं तो उनके अभिभावकों का मोटर व्हीकल एक्ट-पांच के तहत चालान किया जाएगा।