फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula Nagar Nigam Meeting

निगम की बैठक आज, हो सकते हैं बड़े फैसले

Sat, 21 Jun 2014 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 21 Jun 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
Panchkula Nagar Nigam Meeting

उपायुक्त कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में शनिवार सुबह 10 बजे नगर निगम के जनरल हाउस की मीटिंग होगी। इस दौरान पिछले बैठकों के प्रस्तावों की समीक्षा और पुष्टि की जाएगी। इसके लिए नया एजेंडा तैयार करके उपायुक्त, मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर के अलावा सभी पार्षदों को भी भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एजेंडा के तहत नगर निगम के तहत कालका, पिंजौर और पंचकूला की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने पर भी विचार किया जाएगा। इसके अलावा हाउस टैक्स, सड़कों की पैचिंग, रिकॉर्ड कीपर, विभिन्न पदों पर अधिकारियों और कर्मियों की नियुक्ति, स्ट्रे डॉग्स, लावारिस पशुओं को लेकर समस्याओं, दमकल विभाग के लिए तेल, फोम, दो गैरेज बनवाने, 500 लीटर की एएफएफएफएफ सहित कई मुद्दों पर भी चर्चा होगी। वहीं, स्पीड ब्रेकर पर रिफ्लेक्टर लगाने, सेक्टर-आठ में गार्बेज कलेक्शन बनाने को भी एजेंडा में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


डिप्टी मेयर सुनील तलवार ने एजेंडा में प्रस्ताव रखा कि सरकारी या ठेकेदार के तहत कार्यरत फायर कर्मियों के लिए पांच-पांच लाख रुपये के ग्रुप इंश्योरेंस किए जाएं। महापौर ने प्रस्ताव रखा है कि एनएच-22 से एचएमटी क्षेत्र की सड़क (सूरतपुर पावर हाउस तक जाने वाली) की री-कारपेटिंग कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी मेयर ने सेक्टर-15 में सर्वाधिक आबादी वाले सेक्टर होने के बावजूद डिस्पेंसरी नहीं होने पर चिंता जताते हुए इसके निर्माण के लिए ओलंपिक भवन की जगह पर निर्माण का प्रस्ताव दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed