फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula Nagar Nigam Buy Ultrasonic Device to Keey Away Stray Dogs

पंचकूलाः अब कुत्तों के आतंक से बचाएगी अल्ट्रासोनिक डिवाइस, जानिए कैसे करेगा काम

Mon, 24 Dec 2018 03:38 PM IST
खुशबू गोयल अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला
अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 24 Dec 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
Panchkula Nagar Nigam Buy Ultrasonic Device to Keey Away Stray Dogs
stray dogs - फोटो : ANI
यदि आपके क्षेत्र में कुत्तों की संख्या अधिक है और उनके आतंक से आप परेशान हैं तो एक बार नगर निगम अधिकारियों से संपर्क कीजिए। वह आपकी इस समस्या का हल चंद मिनट में दूर कर देंगे। इसके लिए कुत्ते को पकड़ने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। शहरवासियों की इस परेशानी को कम करने के लिए निगम अधिकारियों ने एक सराहनीय कदम उठाया है।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने एक अल्ट्रासोनिक डिवाइस तकनीकी को अपनाया है, जिसका बटन दबाते ही कुत्ता आपसे कोसो दूर भागेगा। यदि आप चाहे तो इस डिवाइस को मार्केट से किसी भी दुकान से खरीद भी सकते हैं। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रहीं थी कि उनके सेक्टर में कुत्तों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई है। कई बार वे काट भी लेते हैं। लोगों की इस गंभीर समस्या को हल करने के लिए उन्होंने दूसरे प्रदेशों के निगम अधिकारियों से संपर्क किया।
विज्ञापन


जिन्होंने अल्ट्रासोनिक डिवाइस तकनीकी को अपनाने की सलाह दी। निगम अधिकारियों ने बताया कि शहरवासियों को डॉग बाइट से बचाने के लिए करीब तीन करोड़ की लागत से कैनल हाउस बनाने का फैसला लिया गया है। यहां एक डॉक्टर की भी नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा सेक्टर-6 स्थित अस्पताल में डॉग बाइट के शिकार पीड़ितों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए दो काउंटर खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितनी छोटी डिवाइस, उतना बड़ा काम

निगम अधिकारियों ने बताया कि यह डिवाइस बहुत ही छोटी है। शहरवासी इसे घर से निकलते समय जेब में या फिर गाड़ी के डैश बोर्ड पर रख सकते हैं। यदि उन्हें कहीं भी किसी भी कुत्ते से डर लगे तो इसका प्रयोग कर सकते हैं। यह डिवाइस 30 से 40 मीटर की दूरी पर काम करेगी। इसकी खासियत यह है कि इसका पैनिक बटन दबाने पर न तो किसी तरह की आवाज होगी और न ही लेजर लाइट निकलेगी। लेकिन बटन दबाते ही कुत्ता नौ-दो ग्यारह हो जाएगा। क्योंकि डिवाइस का बटन दबाने पर कुत्ते के कान में जोर से शोर होता है।

मार्केट में उपलब्ध है डिवाइस
अल्ट्रासोनिक डिवाइस को शहर के किसी भी मार्केट से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत मात्र 6 से 7 सौ रुपये है। मार्केट में यह डिवाइस तीन डिजाइन में है। एक डिवाइस में तो सेल का प्रयोग होता है, जबकि दूसरे को चार्ज कर सकते हैं। दूर से देखने में यह मोबाइल लगेगा। निगम अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इसे ट्रायल बेस पर खरीदा गया है। निगम के कुछ कर्मचारियों को यह डिवाइस उपलब्ध करवाई गई है, जिसके जरिए वह कुत्तों को पंचकूला क्षेत्र से बाहर भगाने का काम कर रहे हैं।

अल्ट्रासोनिक डिवाइस बहुत काम की चीज है। इसे शहरवासी अपनी जेब में रख सकते हैं। जब भी उन्हें किसी कुत्ते से खतरा महसूस हो तो वह इसका प्रयोग कर सकते हैं। डिवाइस का पैनिक बटन दबाते ही कुत्ता उनके दूर भागेगा। फिलहाल इसे ट्रायल के तौर पर खरीदा गया है। यह डिवाइस मार्केट में उपलब्ध है, जिसे व्यक्ति छह से सात सौ में खरीद सकता है।
- राजेश जोगपाल, प्रशासक नगर निगम पंचकूला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed