फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchkula iti pass students and diploma holder will got job

ITI पास स्टूडेंट्स और डिप्लोमा धारकों को अब मिलेगा रोजगार

Sat, 06 Feb 2016 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 06 Feb 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
panchkula iti pass students and diploma holder will got job

पंचकूला के आईटीआई पास स्टूडेंट्स और डिप्लोमा धारकों को अब सौर ऊर्जा उपकरणों की स्थापना के माध्यम से रोजगार मिल सकेगा। इसके लिए पंचकूला जिला प्रशासन ने कोर्स करवाने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से दिया जाने वाला तीन माह का प्रशिक्षण निशुल्क होगा। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पंद्रह फरवरी है। प्रशिक्षण के बाद प्रशासन ने इनके एक्सपोजर की भी तैयारी की है। इसके तहत इन सूर्यमित्रों की सूची प्रकाशित की जाएगी। इससे उनको काम मिल सकेगा।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा ने बताया कि डिप्लोमा धारक, आईटीआई पास व 12वीं पास बेरोजगार युवकों को सौर ऊर्जा उपकरणों की स्थापना और उनकी मरम्मत करने के लिए तीन माह का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें महिलाएं एवं आरक्षित श्रेणी को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इच्छुक युवक अपने आवेदन पत्र 15 फरवरी तक अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में जमा करवाएं ताकि उनकी सूची अक्षय ऊर्जा विभाग (हरियाणा) को भेजी जा सके। उन्होंने बताया कि वे सौर ऊर्जा उपकरणों की स्थापना एवं मरम्मत करने का प्रशिक्षण लेकर बेरोजगारी दूर कर सकते हैं। प्रशिक्षित सूर्यमित्रों की सूची प्रकाशित की जाएगी।

इससे सौर ऊर्जा उपकरण प्रयोग करने वाले लाभार्थी सूर्यमित्रों से संपर्क कर सकें। उन्होंने  जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा उपकरणों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें, इसके लिए अक्षय ऊर्जा विभाग (हरियाणा) और व नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सौर ऊर्जा उपकरणों पर विशेष अनुदान दिया जा रहा है। लोग सौर ऊर्जा उपकरणों का प्रयोग कर रहे हैं।


मरम्मत में आ रही है लोगों को परेशानी
सौर ऊर्जा उपकरण आम लोगों तक पहुंच गए हैं, लेकिन अब इन उपकरणों की स्थापना करवाने और मरम्मत में काफी परेशानी हो रही है। लाभार्थियों की परेशानी को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि हरियाणा प्रदेश में एक हजार सूर्य मित्र तैयार किए जाएं, जो सौर ऊर्जा उपकरणों की स्थापना करने एवं इनकी मरम्मत करने में समक्ष हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed