फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula is first city of Country where Install Panic Button System

देश के इस शहर में लगेगा पैनिक बटन सिस्टम, तुरंत मिलेगी मदद...मनचलों की भी खैर नहीं

Fri, 07 Sep 2018 06:17 PM IST
अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Updated Fri, 07 Sep 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
Panchkula is first city of Country where Install Panic Button System
डेमो - फोटो : डेमो
देश का एक शहर जल्द ही पैनिक बटन से लैस होगा। एक बटन दबाते ही पुलिस लोगों की मदद के लिए पहुंच जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही पंचकूला देश का पहला ऐसा शहर बन जाएगा, जहां लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर पैनिक बटन की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन


इसके तहत शहर में जगह-जगह महिलाओं-बुजुर्गों व अन्य लोगों की सुरक्षा के साथ आग लगने जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए दो विशेष बटन वाले सिस्टम इंस्टॉल किए जाएंगे। इनमें से एक बटन को दबाते ही शहरवासियों को जहां पुलिस मौके पर पहुंचकर सुरक्षा प्रदान करेगी, वहीं दूसरे बटन को दबाते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन


इस सिस्टम को धरातल पर कैसे उतारना है, इसका पूरा प्लान नगर निगम के अधिकारियों ने तैयार कर लिया है। प्रथम चरण में इस सिस्टम को शहर में आठ स्थानों पर ट्रायल बेस पर लागू किया जाएगा। प्लान के मुताबिक सेक्टर-10 व 15 के पार्क और बस क्यू शेल्टर और सेक्टर-11 और 15 मार्केट की दुकानों में ट्रायल के लिए पैनिक बटन को लगाया जाएगा। ट्रायल अक्तूबर माह के अंत तक हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक बटन पर लगेंगी बटन

Panchkula is first city of Country where Install Panic Button System
पैनिक बटन
ट्रायल सफल रहा तो इस व्यवस्था को पूरे शहर में लागू किया जाएगा। इस पूरी व्यवस्था को संचालित करने के लिए सेक्टर-14 में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कंट्रोल रूप तक सूचनाएं पहुंचाने के लिए शहर में करीब 15 टावर लगाए जाएंगे। एक टावर पर 40 से 50 हजार रुपये का खर्च आएगा। जानकारी के मुताबिक पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 10 लाख रुपये का खर्च आएगा।

पैनिक बटन सिस्टम को शहर के हर पार्क, बस क्यू शेल्टर, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थल, फैक्ट्रियों, मॉल्स, मार्केट और दुकानों में लगाने की योजना है। इस सिस्टम के तहत लगने वाले दोनों बटन अलग-अलग कलर के होंगे। 

एक बटन आसपास के इलाके में आग लगने की सूचना के लिए होगा जबकि दूसरा बटन क्राइम या किसी इमरजेंसी में पुलिस मदद के लिए होगा। जैसे ही कोई महिला या व्यक्ति बटन को दबाएगा तो पैनिक बटन डिवाइस की फ्रिक्वेंसी पुलिस के कंट्रोल रूम में पहुंच जाएगी। कंट्रोल रूम से सीधी कॉल उस क्षेत्र के पेट्रोलिंग पुलिस के वायरलेस और फायर ब्रिगेड ऑफिस में जाएगी। इसके बाद संबंधित पुलिस या फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंच जाएंगे। 

महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा होगी पुख्ता

Panchkula is first city of Country where Install Panic Button System
Panchkula
स्नैचिंग और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए निगम अधिकारियों ने पैनिक बटन सिस्टम की ओर कदम बढ़ाया है। इस सिस्टम को लागू करने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सहयोग देने का पूरा भरोसा दिलाया है। प्रशासनिक अधिकारियों को विश्वास है कि इस सिस्टम के लागू होने से महिलाओं और स्कूल-कॉलेज जाने वाली युवतियों की सुरक्षा पुख्ता होगी। वह किसी तरह की वारदात पर इस बटन के माध्यम से तत्काल मदद ले सकेंगी।  

वायरलेस से जुड़ेगा पैनिक बटन सिस्टम
पैनिक बटन सिस्टम को पुलिस के वायरलेस सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इसके लिए शहर के बीच 10 से 15 टावर लगेंगे। इसका खर्च निगम उठाएगा। इसके अलावा निगम पैनिक बटन को पार्कों, बस क्यू शेल्टर, सार्वजनिक स्थल, बस स्टैंड में खुद लगाएगा जबकि मार्केट में दुकान और इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्रियों में संबंधित दुकानदार या उद्यमी को बटन लगवाने का का खर्च उठाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि एक पैनिक बटन की कीमत करीब चार से पांच हजार रुपये है।  

स्नैचिंग और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शहर में पैनिक बटन सिस्टम को इंस्टॉल करने की योजना है। साथ ही उद्यमियों की सुविधा के लिए इस सिस्टम को फायर ब्रिगेड ऑफिस से भी जोड़ा जाएगा। इसका पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। जल्द इस इस सिस्टम का ट्रायल शहर के आठ स्थानों पर किया जाएगा।  - राजेश जोगपाल, प्रशासक, नगर निगम पंचकूला




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed