{"_id":"248c65a778ff0702e440ab187a8163f0","slug":"panchkula-bus-stand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्कशॉप बनते ही पंचकूला को मिलेगा बस डिपो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्कशॉप बनते ही पंचकूला को मिलेगा बस डिपो
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 10 Apr 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब शहर के बाशिंदों को जल्द बस डिपो मिलेगा। इससे पहले ट्रांसपोर्ट विभाग बसों के लिए वर्कशॉप बनाने की तैयारी में जुटा है। डिपो के लिए विभाग ने इंडस्ट्रियल एरिया फेस दो में जगह भी अलॉट कर ली है।
विज्ञापन
टेंडर के बाद पीडब्लूडी को वर्कशॉप का निर्माण करना है। विभाग का दावा है कि वर्कशॉप बनते ही बस डिपो के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। पिछले 20 साल से शहर के लोग पंचकूला में बस डिपो की मांग कर रहे हैं। इससे जिले में बसों की कनेक्टिविटी बढ़ने से बिजनेस में इजाफा होगा। बस डिपो नहीं होने से दूसरे शहरों से बसों की कनेक्टिविटी बेहतर नहीं है। इससे बिजनेस के लिहाज से भी पंचकूला पिछड़ा है।
विज्ञापन
स्टूडेंट्स को होगा फायदा
जिले के हजारों युवाओं को प्रदेश के दूसरे शहरों में जाने के लिए चंडीगढ़ और जीरकपुर से बस लेनी पड़ती है। पंचकूला में बस डिपो होने से बसों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और स्टूडेंट प्रदेश के दूसरे शहरों में भी स्टडी के लिए आसानी से जा सकेंगे।
विज्ञापन
कोट्स...
बस डिपो बनाने के लिए वर्कशॉप की आवश्यकता है। इसके लिए इंडस्ट्रियल एरिया फेस दो में जगह अलॉट की गई है। टेंडर के बाद इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। अभी प्रोजेक्ट अंडर प्रोसेस है। विभाग के पास पंचकूला और कालका मिलाकर 160 बसें हैं। सेक्टर पांच में बस स्टैंड की बिल्डिंग भी है। वर्कशॉप बनते ही बस डिपो के प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा।
-प्रद्युमन सिंह, जीएम, हरियाणा रोडवेज।
प्रदेश के जिलों में बस डिपो बनाया गया है। पिछले 20 साल से पंचकूला में बस डिपो की मांग की जा रही है। पंचकूला राज्य की राजधानी के नजदीक हैं, यहां बस डिपो बनना चाहिए।
-सुभाष पपनेजा, जनरल सेक्रेटरी, रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-16, पंचकूला।
पंचकूला में बस डिपो बनने से प्रदेश के अन्य जिलों के साथ कनेक्टिविटी बढ़ेगी। बिजनेस के साथ उद्योग जगत का विस्तार होगा। इसके अलावा लोकल बसों की संख्या में इजाफा होगा।
-वीके कपूर, चेयरमैन, पंजाबी एकता मंच, पंचकूला।