{"_id":"93526e0b4efbc2ea20963bd2ec463e42","slug":"panchkula-auto-union-strike-public-embarassed-badly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली के बाद पंचकूला में ऑटो वालों की हड़ताल, DSP सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली के बाद पंचकूला में ऑटो वालों की हड़ताल, DSP सख्त
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में ऑटो यूनियन के हंगामे के बाद पंचकूला में ऑटो वाले हड़ताल करने पर उतर आए तो डीएसपी ने सख्ती दिखा दी। नतीजा ये हुआ कि हड़ताल दो घंटे में ही वापिस ले ली गई। बुधवार को मोहाली ऑटो यूनियन की तर्ज पर पंचकूला ऑटो रिक्शा यूनियन ने मोहाली के ऑटो रिक्शा यूनियन को समर्थन देते हुए हड़ताल का ऐलान किया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पंचकूला, मोहाली, जीरकपुर, पिंजौर और आसपास क्षेत्र के ऑटो रिक्शा यूनियन के सदस्य पिछले काफी समय से ट्राइसिटी का परमिट और चंडीगढ़ में एंट्री की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को मोहाली में ऑटो रिक्शा यूनियन ने काफी हंगामा किया था।
विज्ञापन
ऐसे हालात पंचकूला में पैदा न हो इसके लिए जिला पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार धवन ने ऑटो रिक्शा यूनियनों के प्रतिनिधियों को बुलाया। इसका नतीजा ये निकला की डीसीपी आफिस से बाहर आते ही ऑटो रिक्शा यूनियन ने हड़ताल को दो घंटे में ही खत्म कर दिया।
विज्ञापन
बुधवार को साढ़े 11 बजे पंचकूला ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार चावला राजू, शहीद भगत सिंह चौक ऑटो रिक्शा स्टैंड के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार फौजी, आईटी पार्क ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष बलजीत सिंह, जीकरपुर ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, सुरेंद्र फौजी, हाउसिंग बोर्ड ऑटो रिक्शा स्टैंड के अध्यक्ष टिंकू सहित सात लोगों का प्रतिनिधि मंडल डीसीपी अनिल धवन से मिला था।
डीसीपी ने प्रतिनिधि मंडल को चंडीगढ़ में जाकर अपनी मांग रखने को कहा था। डीसीपी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि पंचकूला में किसी प्रकार की कानून व्यवस्था में बाधा स्वीकार्य नहीं होगी। डीसीपी से मुलाकात के बाद प्रतिनिधि मंडल के सदस्य ने बताया कि उन्होंने उपरोक्त पुलिस अधिकारी के समक्ष शांतिपूर्वक हड़ताल करने का आश्वासन दिया था, जिसे उन्होंने दो घंटे बाद समाप्त कर दिया।
गौरतलब है कि जो आटो रिक्शा इस हड़ताल में शामिल नहीं होना चाहते थे, उन्हें हड़ताल के पक्षधर कुछ ऑटो रिक्शा वाले जबरन रोक कर सवारियों को बीच रास्ते में ही उतार रहे थे। इसकी सूचना पुलिस तक पहुंची थी, जिसके बाद डीसीपी ने ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रतिनिधियों को अपने दफ्तर में बुलाया था।