फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchayat Polls Voting in Punjab

पंजाब पंचायत चुनावः हिंसा में दो लोगों की मौत, कई जगह हुई फायरिंग, आयोग ने सस्पेंड किए तीन अफसर

Sun, 30 Dec 2018 04:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 30 Dec 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Polls Voting in Punjab
पंचायत चुनाव के लिए मतदान
पंजाब भर में 13276 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच के पदों के लिए आज सुबह से मतदान चल रहा था। देर शाम तक सभी नतीजों घोषित कर दिए जांएगे। वहीं मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। हर मतदान केंद्र पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। प्रदेश भर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस को मुस्तैद किया गया।
विज्ञापन


दिन भर राज्य के सभी गांवों में शराब के ठेके बंद रखे जाएंगे। गांवों के अंदर शराब पीने या पिलाने पर पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा हथियार लेकर चलने पर पूरी तरह पाबंदी है। लेकिन मतदान केंद्रों के बाहर अपने खर्चे पर वीडियोग्राफी कराने की इजाजत दी गई है।
विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, 13276 सरपंचों और 214714 पंचों के लिए चुनाव हो रहा है। इनमें से सरपंच पदों पर 4363 और पंच पदों पर 46754 प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं। लेकिन इनके चुने जाने का विधिवत एलान बाकी चुनाव नतीजों के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के अनुसार, राज्य में कुल 12787395 वोटर हैं। इनमें से 6688245 पुरुष और 6066245 महिला वोटर हैं। इसके अलावा 97 थर्ड जेंडर वोटर हैं। आयोग ने मतदान के लिए 17268 बूथों की स्थापना की है और 86340 कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी पर तैनात किया है।

मतदान में मानसा अव्वल

Panchayat Polls Voting in Punjab
मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाता

 सूबे में रविवार को हुए पंचायत चुनाव के दौरान मतदान में मानसा सबसे आगे रहा। 13276 सरपंचों और 214714 पंचों के चुनाव के लिए सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया। ठंड के बावजूद मतदान की रफ्तार अच्छी रही। सुबह दस बजे तक सबसे ज्यादा मतदान मानसा में 21 प्रतिशत, फाजिल्का में 19.6 और मुक्तसर में 18.43 प्रतिशत रहा। सबसे कम संगरूर में 9.7, गुरदासपुर में 11 और जालंधर में 11.08 था।

दोपहर दो बजे भी मानसा 70.2 फीसदी केसाथ सबसे आगे था। फाजिल्का में 64.8 और पटियाला में 62 फीसदी मतदान हुआ था। दो बजे तक सबसे कम मतदान वाले जिलों में फरीदकोट 40.15 प्रतिशत, अमृतसर 42 और तरनतारन 44.52 फीसदी थे। यहां गौरतलब है कि पंजाब में 4363 सरपंच और 46754 पंच पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

जालंधर के गांव बेगमपुरा में हुए पंचायत चुनावों के नतीजों आ गए हैं। यहां बहू ने अपनी सास को पराजित किया। बेगमपुरा में कुल 160 मत पड़े।इसमें से  बहू कमलजीत कौर को 88 व सास बिमला देवी को मात्र 41 वोट मिले। वहीं तीसरे उम्मीदवार को भी 31 वोट मिले। बहू कमलजीत कौर ने अपनी सास बिमला देवी को 47 वोटों से हरा दिया। 

फिरोजपुर के जलालाबाद में गांव झुग्गे टेक सिंह वाला में प्रत्याशी अमर सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी जसविंदर सिंह को हरा दिया है। कुल 147 वोटों में से 86 वोट अमर सिंह को मिले और 45 वोट जसविंदर सिंह को मिले। जिला प्रशासन ने अमर सिंह को विजयी घोषित कर दिया।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुखपाल खैरा के पंजाब में नई पार्टी बनाने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। भुलत्थ के गांव रामगढ़ में सुखपाल खैरा की भाभी सरपंची का चुनाव हार गई हैं। हालांकि रामगढ़ में अपने वोट का इस्तेमाल करने के बाद अपनी भाभी के लिए खुद खैरा बूथ पर तैनात रहे। फिर भी उनकी भाभी किरणबीर कौर 54 वोटों से निर्मल सिंह से हार गई।  

पंजाब में रविवार को 13276 सरपंचों और 214714 पंचों के मतदान हुआ। ठंड के बावजूद मतदान की रफ्तार अच्छी रही। वहीं फिरोजपुर में चुनावी हिंसा के दौरान दो लोग मारे गए। जानकारी के अनुसार फिरोजपुर के ब्लाक ममदोट के गांव लखबीरके हिठाड़ के स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर लोग मतदान कर रहे थे। तभी स्कॉर्पियो गाड़ी में आए गैंगस्टरों और शूटरों ने पोलिंग बूथ कब्जाने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने बैलेट बॉक्स में पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। आरोपियों ने वहां मौजूद तीन सुरक्षाकर्मियों को भी जख्मी कर दिया। 

इसके बाद लोगों में भगदड़ मच गई तो आरोपी गाड़ी में सवार होकर भागने लगे। इसी दौरान उन्होंने गांव के 60 वर्षीय महिंदर सिंह को गाड़ी से कुचल दिया। इसके बाद आरोपियों की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। आरोपी गाड़ी से निकलकर भाग गए। वहीं महिंदर सिंह के आरोप लगाया कि उसके भाई की साजिश के तहत हत्या की गई। आरोपी उसके भाई को पीटते हुए स्कूल से बाहर खींचकर लाए और फिर गाड़ी तले कुचल दिया। एसएसपी प्रीतम सिंह का कहना है कि आठ आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन पर मामला दर्ज किया जाएगा। 

वहीं फिरोजपुर के कोठी राय साहब (कैनाल कालोनी) में शरारती तत्व पोलिंग बूथ के अंदर घुसे और हवाई फायरिंग की। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। इसी दौरान 32 वर्षीय सैमसग नामक व्यक्ति नीचे गिर गया और लोगों के पैरों तले कुचलकर मारा गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने फिरोजपुर-फाजिल्का जीटी रोड ठप कर धरना दिया।

गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि कांग्रेस प्रत्याशी के मुकाबले उनका आजाद प्रत्याशी चुनाव में खड़ा हुआ था। आजाद प्रत्याशी को ग्रामीणों का पूरा समर्थन था। उसी को हराने के लिए यह सब किया गया। यही नहीं लोगों का आरोप है कि उन्होंने चार आरोपियों को  पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस ने इन पर कोई कार्रवाई नहीं की और छोड़ दिया। उधर, एसपी (डी) बीएस सिद्धू ने कहा कि सैमसग ने काफी शराब पी थी जिसके कारण वह नीचे गिरा तो उठ नहीं पाया। 

हिंसा की अन्य घटनाएं
- फिरोजपुर के गांव नानक पुरा में बूथ कैपचरिंग का प्रयास, गुस्साए लोगों ने पंजाब पुलिस की बस पर पथराव कर शीशे तोड़े
- गांव मस्ता गट्टी में दो गुट आपस में भिड़ गए, इस वारदात में दो लोग गंभीर जख्मी हुए हैं। 
- जलालाबाद के गांव झुग्गे टेक सिंह वाला में उम्मीदवार के भाई और भाभी ने पोलिंग बूथ में जाकर बैलेट पेपर बॉक्स में ज्वलनशील पदार्थ (तेजाब) डाल दिया। 16 वोट खराब हुए। 
- कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी के गांव भरोआना में ईंट-पत्थर चले, पांच लोग जख्मी 
- लुधियाना के मुल्लापुर दाखा के गांव दातेवाल में कुछ नकाबपोश युवकों ने मतदान केंद्र पर बंदूक दिखाकर कब्जा जमा लिया। आरोपी जाली मतदान करने के बाद हवा में गोलियां चलाते हुए मौके से फरार हो गए। 

आयोग ने सस्पेंड किए तीन अफसर

 पंजाब चुनाव आयोग ने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में तीन अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। बठिंडा में नगर पंचायत बल्लियांवाली के एग्जीक्यूटिव अफसर चरन दास को ब्लॉक गोनियाना-3 का रिटर्निंग अफसर नियुक्त किया गया था। उन्होंने अधिकारियों को बताए बिना ही हेडक्वार्टर छोड़ दिया। सरकारी हाईस्कूल दाऊं कला, पटियाला के हेडमास्टर आजाद सिंह बराड़ ने ड्यूटी से इंकार किया, दूसरे स्टाफ को भी भड़काया।

आईटीआई बस्सी पठाना के सुपरिटेंडेंट सुखविंदर सिंह ने भी प्रिसाइडिंग अफसर की ड्यूटी नहीं की। आयोग के मुताबिक मतगणना देर रात तक जारी रही। चुनाव आयोगको मुताबिक सबसे ज्यादा 86 फीसदी मतदान फाजिल्का में रहा। इसके अलावा बठिंडा में 84.75, फतेहगढ़ साहिब में 83.89, पठानकोट में 82, संगरूर में 81, मुक्तसर में 77.92 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed