{"_id":"63418a67266a4d45e357819e","slug":"panchayat-elections-will-be-held-in-the-second-phase-in-fatehabad-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: फतेहाबाद में दूसरे चरण में होंगे पंचायत चुनाव, आदमपुर उपचुनाव के मद्देनजर DGP के पत्र पर लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: फतेहाबाद में दूसरे चरण में होंगे पंचायत चुनाव, आदमपुर उपचुनाव के मद्देनजर DGP के पत्र पर लिया फैसला
Sat, 08 Oct 2022 08:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 08 Oct 2022 08:04 PM IST
सार
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जिला फतेहाबाद के जिला परिषद, सदस्य पंचायत समिति सदस्य, सरपंचों व पंच पदों के लिए चुनाव आदमपुर विधानसभा के उपचुनाव के मद्देनजर अगले चरण में बाकी जिलों के साथ करवाया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद जिले में पंचायत चुनाव अब दूसरे चरण में होंगे। पहले चरण में चुनाव कराने की शुक्रवार की अधिसूचना शनिवार को राज्य चुनाव आयोग ने वापस ले ली। आदमपुर उपचुनाव के मद्देनजर डीजीपी पीके अग्रवाल के पत्र पर आयोग ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
दो नंवबर को सरपंच और पंच के लिए मतदान होना है, जबकि तीन नवंबर को आदमपुर उपचुनाव है। फतेहाबाद जिले की सीमाएं हिसार जिले के साथ लगती हैं। फतेहाबाद जिले और आदमपुर में एक साथ पुलिस बल तैनाती के साथ प्रशासनिक दिक्कतें भी आ रही थीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Adampur By-Election: आदमपुर के मैदान में उतरी भजनलाल की तीसरी पीढ़ी, भाजपा ने भव्य बिश्नोई को दिया टिकट
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जिला फतेहाबाद के जिला परिषद, सदस्य पंचायत समिति सदस्य, सरपंचों व पंच पदों के लिए चुनाव आदमपुर विधानसभा के उपचुनाव (3 नवंबर) के मद्देनजर अगले चरण में बाकी जिलों के साथ करवाया जाएगा।
पंचायत चुनाव घोषणा होने के बाद शुक्रवार शाम पुलिस महानिदेशक ने राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि फतेहाबाद जिले की सीमा हिसार जिले के साथ लगती है। आदमपुर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव 3 नवंबर को होना है, जो हिसार जिले में पड़ता है।
इसलिए फतेहाबाद जिले में पंचायती राज संस्थाओं के 30 अक्तूबर और 2 नवंबर को होने वाले चुनाव में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल न होने व प्रशासनिक कारणों से फतेहाबाद जिला के पंचायत चुनावों को अगले चरण में करवाया जाए।