फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchayat election in haryana will be now august

हरियाणा में अब अगस्त में होंगे पंचायत चुनाव!

Mon, 22 Jun 2015 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 22 Jun 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
panchayat election in haryana will be now august

हरियाणा में पंचायत चुनाव अगस्त तक टल गए हैं। राज्य में 15 अगस्त के बाद ही पंचायत चुनाव होने की संभावना है। वर्तमान में जो पंचायतें हैं, उनका कार्यकाल 25 जुलाई को पूरा हो जाएगा। नियमों के हिसाब से 25 जुलाई तक चुनाव हो जाने चाहिए, लेकिन वार्डबंदी के काम में देरी के चलते चुनाव समय पर नहीं होंगे।

विज्ञापन


15 जुलाई तक हरियाणा में मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन का काम चलेगा। उसके आगे भी कुछ समय लग सकता है। लिहाजा 19 से 20 जुलाई तक पंचायतों के चुनाव की घोषणा हो सकती है। जबकि नगर निकायों केचुनाव सितंबर में होेने की उम्मीद है। निकाय चुनाव के मतदाता सूचियों का काम 10 अगस्त तक पूरा होगा।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पंचायती राज एक्ट के अनुसार आम चुनाव में देरी नहीं हो सकती। अगर किसी तरह की इमरजेंसी भी है तो अधिकतम पंद्रह दिन की देरी कर सकते हैं, लेकिन इससे पहले पंचायतों पर प्रशासक नियुक्त करने होंगे। पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल पांच वर्ष के लिए होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सरकार के समय में छह और 10 जून, 2010 को दो चरणों में पंचायत के चुनाव हुए थे। 25 जुलाई को कुरुक्षेत्र में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई थी। पंचायत चुनाव में 33 फीसदी सीटें महिला प्रत्याशियों के लिए आरक्षित हैं।


जिलों में जिला परिषद अध्यक्ष के लिए रिजर्व होने वाली सीटों का निर्णय ड्रा के जरिए होगा। रिजर्व महिला वार्ड का फैसला भी ड्रा से होगा।

राजीव शर्मा, राज्य चुनाव आयुक्त हरियाणा ने बताया कि मतदाता सूचियों का काम तेजी से चल रहा है। 15 जुलाई तक यह काम पूरा हो जाएगा। उम्मीद है कि 15 जुलाई तक सभी जिले कवर हो जाएंगे। नगर निकाय की वोटर लिस्ट का काम भी 10 अगस्त तक पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed