फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchayat election, first step 120 nomination file

पंचायत चुनाव: पहले चरण के लिए 120 नामांकन दाखिल

Fri, 25 Dec 2015 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 25 Dec 2015 10:19 AM IST
विज्ञापन
panchayat election, first step 120 nomination file

हरियाणा में आगामी 10, 17 व 24 जनवरी को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए अब तक कुल 120 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

विज्ञापन


हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त राजीव शर्मा ने वीरवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने वालों में जिला परिषद के लिए 23, पंचायत समिति के लिए 30, सरपंच के पद के लिए 34 और पंच के लिए 33 नामांकन प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि जिला परिषद के उम्मीदवारों में 11 पुरुष व 12 महिलाएं, पंचायत समिति के लिए 24 पुरुष व छह महिलाएं, सरपंच के लिए 27 पुरुष व सात महिलाए और पंच के लिए 16 पुरुष तथा 17 महिला उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन


अफसरों के तबादलों पर रोक
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में पंचायत चुनाव के मद्देनजर चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोक लगा दिया है। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से राज्य के सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, बोर्डों निगमों के प्रबंध निदेशकों व मुख्य प्रशासकों को जारी परिपत्र में इन आदेशों की पालना चुनावप्रक्रिया पूरी होने तक सुनिश्चित करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed