फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistani terrorists are entering Jammu and Kashmir through Punjab.

Chandigarh : पंजाब के रास्ते जम्मू-कश्मीर में घुस रहे हैं पाकिस्तानी आतंकी, कठुआ हमले के जुड़े तार

Fri, 12 Jul 2024 06:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा विशाल पाठक, चंडीगढ़
विशाल पाठक, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 12 Jul 2024 06:47 AM IST
सार

वो पंजाब के रास्ते घुसपैठ कर रहे हैं। कठुआ में हुए आतंकी हमले के तार पंजाब से जुड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Pakistani terrorists are entering Jammu and Kashmir through Punjab.
Kathua Terrorist Attack file - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आतंकियों ने भारत में घुसपैठ करने का रास्ता बदल लिया है। वो पंजाब के रास्ते घुसपैठ कर रहे हैं। कठुआ में हुए आतंकी हमले के तार पंजाब से जुड़ रहे हैं। बीते दिनों पठानकोट, गुरदासपुर व आसपास के बॉर्डर एरिया में संदिग्ध देखे गए थे। यह इनपुट कठुआ में हुई मीटिंग में शेयर किया गया।

विज्ञापन


संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पंजाब की ओर से केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को आगाह भी किया था। इससे पहले एजेंसियां कुछ कर पातीं, आतंकियों ने आठ जुलाई को सेना के गश्ती दल पर हमला कर दिया। इस हमले में पांच जवान बलिदान हो गए। छह महीने में पंजाब सीमा में घुसपैठ करते हुए 21 पाकिस्तानियों को दबोचा गया है, जोकि भारत में घुसने की फिराक में थे।
विज्ञापन


8 जुलाई के हमले से पहले पंजाब में आतंकियों के घुसपैठ की गतिविधियां बढ़ी थीं। पंजाब में घुसपैठ को लेकर पंजाब के स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने इनपुट केंद्र व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा किया था। इसके कुछ दिन बाद ही जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना के गश्ती दल पर आतंकी हमला सामने आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • कठुआ में सेना पर हुए आतंकी हमले के तार कहीं न कहीं पंजाब से जुड़े हुए हैं, क्योंकि पंजाब में बीते दिनों देखे गए आतंकियों का अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वीरवार को कठुआ में जम्मू-कश्मीर और पंजाब के डीजीपी के अलावा बीएसएफ और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अफसरों के बीच हुई इंटरस्टेट को-ऑर्डिनेशन मीटिंग में पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव, जम्मू कश्मीर के डीजीपी आरआर स्वैन और बीएसएफ के विशेष महानिदेशक पश्चिमी कमान वाई वी खुरानिया समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed