{"_id":"5ea578d5c6eaf96fef1a85d2","slug":"pakistani-intruder-killed-by-bsf-near-fencing-at-indo-pak-border-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया, घुसपैठ की वजह तलाशने में जुटी एजेंसियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया, घुसपैठ की वजह तलाशने में जुटी एजेंसियां
Sun, 26 Apr 2020 05:34 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 26 Apr 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर
- फोटो : सोशल मीडिया
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ सटी भारतीय निगरानी चौकी पुल मोरां (पुल कंजरी) की कंटीली तार के नजदीक एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को ढेर कर दिया है। घुसपैठिये की जेब से 650 रुपये की पाकिस्तानी करेंसी मिली है। बीएसएफ ने मामले की जानकारी पाकिस्तानी रेंजर को दे दी है।
विज्ञापन
नीले रंग का कुर्ता व सफेद पजामा पहने इस पाकिस्तानी घुसपैठिये ने रविवार सुबह साढ़े पांच बजे पाकिस्तान से सटे पुल मोरां बॉर्डर को पार करने का दुस्साहस किया। इस पर बीएसएफ के जवानों ने इस घुसपैठिये को ललकारा। पाकिस्तान वापस भागने के की कोशिश कर रहे इस घुसपठिये को गोलियां मार कर ढेर कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद बीएसएफ व पंजाब पुलिस के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। बीएसएफ ने पूरे इलाके को सील कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बीएसएफ व पंजाब पुलिस ने इस बात की जांच शुरू कर दिया है की यह घुसपैठिया किस उद्देश्य से सीमा पार करने की फिराक में था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह अटारी सेक्टर की भारतीय निगरानी चौकी पुल मोरां के नजदीक किसी व्यक्ति की हलचल देखी। बीएसएफ के जवानो ने इस को रुकने के लिए कहा। नहीं रुकने पर वहीं ढेर कर दिया। तलाशी के दौरान इस घुसपैठिये की जेब से पाकिस्तानी करेंसी के 650 रुपये मिले है। बीएसएफ ने मामले की जानकारी पाकिस्तानी रेंजर को दे दी है।