{"_id":"699c717363dda758770f0548","slug":"pakistani-gangster-released-video-in-case-of-murder-of-two-policemen-on-india-pak-border-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक बॉर्डर पर पुलिस जवानों की हत्या: पाकिस्तानी गैंगस्टर ने जारी किया वीडियो, गोली चलाते दिखा शूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक बॉर्डर पर पुलिस जवानों की हत्या: पाकिस्तानी गैंगस्टर ने जारी किया वीडियो, गोली चलाते दिखा शूटर
Mon, 23 Feb 2026 08:55 PM IST
राहुल तिवारी
पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़
Published by: राहुल तिवारी
Updated Mon, 23 Feb 2026 08:55 PM IST
सार
गुरदासपुर के दोरांगला सेक्टर स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर ने कथित वीडियो जारी किया है। पुलिस सभी पहलुओं को देखते हुए जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस जवानों की हत्या मामले में पाकिस्तानी गैंगस्टर ने जारी किया वीडियो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरदासपुर में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट दोरांगला सेक्टर में स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या हुई थी। वहीं अब पाकिस्तान स्थित एक गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक अज्ञात शूटर को नजदीक से एक पुलिसकर्मी पर गोली चलाते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा पोस्ट किया गया अप्रमाणित वीडियो को खुद को तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान कहने वाले संगठन ने भी साझा किया, जिसने रविवार को हुई हत्याओं की जिम्मेदारी ली थी। पंजाब पुलिस ने इन दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अप्रमाणित वीडियो में हथियार पकड़े शूटर को सहायक उपनिरीक्षक गुरनाम सिंह पर गोली चलाते हुए देखा जा सकता है। एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब दो किलोमीटर दूर अधियां में तैनात थे, उनके शव रविवार को चेकपोस्ट के अंदर पाए गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मान ने एक्स (सोशल मीडिया) पर पोस्ट में कहा, शहीद एएसआई गुरनाम सिंह और पीएचजी अशोक कुमार की बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान को सलाम, जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपने प्राण न्योछावर किए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देगी, जबकि एचडीएफसी बैंक अतिरिक्त एक-एक करोड़ रुपये की बीमा राशि प्रदान करेगा।