फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistani drone activity near border in Ferozepur, BSF found a bag containing 2.5 kg heroin

Punjab: फिरोजपुर में सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधि, बीएसएफ को मिला ढाई किलो हेरोइन से भरा बैग

Mon, 01 May 2023 10:59 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 May 2023 10:59 AM IST
सार

फिरोजपुर में बीएसएफ ने संदिग्ध क्षेत्र से एक बैग बरामद किया है। बैग में ढाई किलो हेरोइन बरामद हुई है। बैग के साथ हुक और साथ में इंडिकेटर लगा हुआ है। 

विज्ञापन
Pakistani drone activity near border in Ferozepur, BSF found a bag containing 2.5 kg heroin
ढाई किलो हेरोइन से भरा बैग बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ममदोट में सरहद पर रविवार रात पाक ड्रोन की गतिविधि देखी गई। ड्रोन भारतीय क्षेत्र से होकर पाक में प्रवेश कर रहा था। सोमवार सुबह बीएसएफ ने स्पेशल सर्च अभियान चलाकर बीओपी लक्खा सिंह वाला हिठाड़ के नजदीक गांव सेठां वाला के खेत से एक बैग बरामद किया है, इसमें हेरोइन के तीन पैकेट मिले हैं।

विज्ञापन


बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक रविवार रात सीमा सुरक्षा बल की बटालियन-182 के जवान सरहद पर लगी फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। इन्होंने आसमान में टिमटिमाती हुई लाइट देखी जो ड्रोन की थी। ड्रोन ने ऊपर से कोई पैकेट फेंका उसकी आवाज जवानों को सुनाई दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह बीएसएफ ने सर्च अभियान चलाया। गांव सेठां वाला के खेत से एक बैग मिला है, बैग के साथ दो चमकीली गेंद, एक बैटरी और नीले रंग का एलईडी बल्ब लगा हुआ था। ये इसलिए लगाया जाता है कि भारतीय तस्करों को अंधेरे में कहीं भी गिरी हेरोइन की खेप आसानी से नजर आ जाए। हेरोइन का वजन ढाई किलोग्राम आंका गया है। पिछले कुछ दिनों से पाक ड्रोन की गतिविधियां ज्यादा बढ़ गई हैं।

ट्राले में से आठ किलो अफीम बरामद
फिरोजपुर एसटीएफ ने ट्राले में छुपाकर लाई गई अफीम के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर ट्राले से आठ किलो अफीम बरामद हुई है। एसटीएफ ने सोमवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

एसटीएफ फिरोजपुर रेंज के डीएसपी राजबीर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी जितेन्द्र सिंह अराईयावाला थाना मक्खू व बलवीर सिंह सदरवाला थाना मक्खू को आठ किलो अफीम व ट्राला समेत गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों बाहरी राज्य से अफीम लाकर यहां पर सप्लाई करते हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है कि पिछले कितने समय से अफीम बाहरी राज्य से लाकर बेच रहे हैं। उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से मंगवाई थी हेरोइन
पुलिस ने पाकिस्तानी तस्करों से ड्रोन के जरिये हेरोइन मंगवाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुछ दिन पूर्व आरोपी ने पाकिस्तानी तस्करों से एक किलो हेरोइन मंगवाई थी। इसे बीएसएफ ने बरामद किया था। जांच करने पर पता चला कि ये हेरोइन आरोपी लखविंदर सिंह निवासी निहाले वाला ने पाकिस्तान से मंगवाई थी। बीएसएफ बटालियन-116 के कंपनी कमांडर राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले बीओपी कस्सोके पास खेत से लगभग एक किलो हेरोइन बरामद की थी। पड़ताल में पता चला कि उक्त हेरोइन सीमांत गांव निहाले वाला निवासी लखविंदर सिंह ने मंगवाई है। ये हेरोइन ड्रोन के जरिये आई थी। थाना सदर ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed