फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistani Call Traced in Punjab related to Country Security, Highalert in Punjab, Search Operation

हाईअलर्टः पंजाब में ट्रेस हुई पाकिस्तानी कॉल, 6 दिन से सील है ममदोट, सर्च ऑपरेशन जारी

Mon, 10 Dec 2018 10:25 AM IST
अनिल कुमार, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
अनिल कुमार, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Mon, 10 Dec 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Pakistani Call Traced in Punjab related to Country Security, Highalert in Punjab, Search Operation
सर्च ऑपरेशन
पंजाब में एक पाकिस्तानी कॉल ट्रेस की गई है, जिसे देश की सुरक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके चलते ममदोट को सील कर दिया गया है। सेना और पुलिस हाईअलर्ट पर हैं।
विज्ञापन


ममदोट के सरहदी ढाणी गुलाब सिंह वाली में यह कॉल ट्रेस हुई इसके चलते पुलिस, बीएसएफ, एसटीएफ व सेना के जवानों ने सरहदी गांव गट्टे मस्तेके, ढाणी गुलाब सिंह वाली, गट्टी हियात व चक्क सरकार जंगल के अलावा कई गांवों में सर्च अभियान चलाकर विभिन्न घरों की तलाशी ली है।
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों का कहना है कि पाक मोबाइल सिम कार्ड से बातचीत करने वाला ढाणी गुलाब सिंह वाला का ही रहने वाला है, जो किसी संगठन से जुड़ा है, उसकी तलाश में छठे दिन भी सुरक्षा एजेंसियों ने सभी प्रवेश रास्तों पर नाकाबंदी कर ममदोट को सील कर तलाशी अभियान जारी रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई लापरवाही बरतना नहीं चाहती सुरक्षा एजेंसियां

सुरक्षा एजेंसी अमृतसर में निरंकारी भवन में हुए ग्रेनेड हमले के बाद ममदोट के मामले में कोई लापरवाही बरतना नहीं चाहती हैं। अमृतसर निरंकारी भवन में जिस ग्रेनेड से हमला हुआ था, वह पाकिस्तान की फैक्ट्री में तैयार हुआ था और पाक से ही आया था।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक थाना मल्लांवाला के गांव कोहाला निवासी अमन सेठ को पुलिस ने कुछ माह पहले गिरफ्तार किया था, अमन आतंकी संगठन बब्बर खालसा के लिए काम करता था और दिखावे के लिए गांव में समाजसेवी वाले कार्य करता था, ऐसे व्यक्ति को पकड़ना बहुत ही मुश्किल होता है।

इसी तरह से ढाणी गुलाब सिंह वाली का मामला है, यहां का कोई व्यक्ति किसी संगठन से जुड़ा है, जो पाक सिम कार्ड का इस्तेमाल करता है और संगठन के लिए कार्य कर रहा है। ऐसे व्यक्ति को पकड़ना कठिन काम है। इसीलिए सुरक्षा एजेंसी मिली इनपुट पर लापरवाही नहीं बरतना चाहती है।

सर्च ऑपरेशन में नहीं मिली कोई संदिग्ध चीज या शख्स

सर्च ऑपरेशन शुरू होने से लेकर अब तक सुरक्षा एजेंसियों के प्राथमिकता में ढाणी गुलाब सिंह वाली ही है, हालांकि अब तक पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियों ने ढाणी गुलाब सिंह वाली, गट्टी मस्तेके, गट्टी हियात व सरहद से सटे जंगल चक्क सरकार के अलावा अन्य गांवों में सर्च अभियान चला कर प्रत्येक घरों की तलाशी ली।

सर्च ऑपरेशन से अब तक कहीं से कोई भी ऐसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला है, जिसकी तलाश सुरक्षा एजेंसियों को है, ऐसे में जब तक सुरक्षा एजेंसियों का मकसद हल नहीं होता तब तक वह ममदोट इलाके को छोड़ने को तैयार नहीं है। ममदोट व उससे आसपास के गांव अतिसंवेदनशील इलाके हैं। यहां पर तस्करों के अलावा नक्सली व आतंकी गतिविधियां रही हैं।

उधर, ममदोट थाना के प्रभारी रणजीत सिंह का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ममदोट में नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों पर निगाह रखे हुए है। प्रत्येक आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed