{"_id":"60b8d0095699cf79d23fb992","slug":"pakistani-boat-found-in-sutlej-river-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर: सतलुज नदी में मिली पाकिस्तानी नाव, बीएसएफ ने कब्जे में लेकर जांच की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर: सतलुज नदी में मिली पाकिस्तानी नाव, बीएसएफ ने कब्जे में लेकर जांच की शुरू
Thu, 03 Jun 2021 06:28 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 03 Jun 2021 06:28 PM IST
सार
पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सतलुज नदी से बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी नाव बरामद की है। हरे रंग की ये नाव खाली थी। बीएसएफ पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है। बता दें कि इस क्षेत्र में नशा तस्कर काफी सक्रिय हैं। इनके संबंध भी पाकिस्तानी तस्करों से हैं। बीएसएफ कई बार इन तस्करों से नशे की बड़ी खेप भी बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
सतलुज नदी से बरामद पाकिस्तानी नाव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) ने बीओपी साम्मेके के पास भारत में प्रवेश कर रहे कसूर नाले (सतलुज नदी) से पाकिस्तानी नाव बरामद की है। बीएसएफ की बटालियन-136 ने नाव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तानी नाव नदी से बरामद हो चुकी हैं लेकिन खुफिया एजेंसियां व बीएसएफ सुराग नहीं लगा पाई है कि नाव पर कौन लोग हैं जो भारतीय सीमा में नदी के रास्ते प्रवेश होते हैं।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को अलसुबह तीन बजे गश्त कर रहे बीएसएफ के जवानों ने नदी में पाकिस्तानी नाव देखी। जवानों ने नाव को कब्जे में लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। नाव हरे रंग की थी, जिसमें कुछ बरामद नहीं हुआ है। मालूम हो कि बीएसएफ की बीओपी साम्मेके पास सतलुज नदी पाकिस्तान से भारत में प्रवेश करती है, जिसे पाकिस्तानी पाक कसूर नाला कहते हैं।
विज्ञापन
यहां से बीएसएफ कई बार हेरोइन की खेप पकड़ चुकी है, क्योंकि पाक तस्कर जलकुंभी में हेरोइन रखकर नदी के रास्ते भारत भेजते हैं। यही नहीं इसी रास्ते से कई बार पाकिस्तानी नाव भारत आ चुकी है। इस नाव पर कौन लोग आते हैं, उनका आज तक न तो खुफिया एजेंसियां पता लगा पाईं और न ही बीएसएफ।
विज्ञापन
सरहद से सटे गांव गट्टी राजोके, टिंडी वाला व निहाला किलचा से कई तस्करों को पुलिस व बीएसएफ पकड़ चुकी है। इनके पाकिस्तानी तस्करों से गहरे संबंध हैं। एक बार पाकिस्तानी नाव गांव टिंडी वाला की तरफ से गुजरते सतलुज नदी के किनारे मिली थी, जिसमें से कुछ लोग उतरे थे। इस संबंध में पांव के निशान मिले थे। इसी तरह एक बार हुसैनीवाला हेडवर्क्स के पास गांव अलीके से पाकिस्तानी नाव बरामद हुई थी।