फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pakistani and afhgani onion in indian markets

ये वाला प्याज रुलाएगा नहीं हंसाएगा, खरीदिए सस्ता मिलेगा

Wed, 26 Aug 2015 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 26 Aug 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन
pakistani and afhgani onion in indian markets

देश में प्याज को लेकर त्राहि-त्राहि मची है। इसके बीच बाजारों में एक प्याज आना शुरू हो गया है, जो सस्ता मिलेगा। ये है अफगानी प्याज। चंडीगढ़ की सेक्टर-26 मंडी में पिछले दो दिन से अफगानिस्तान का प्याज आना शुरू हो गया है। इसके साथ ही पाकिस्तान का प्याज भी शहर में पहुंच गया है। लेकिन अफगानिस्तानी प्याज काफी वजनी है।

विज्ञापन


एक प्याज का वजन 400 से 600 ग्राम के बीच में है। आढ़तियों के अनुसार पाकिस्तानी प्याज की क्वालिटी ठीक नहीं है। उसके जल्द खराब होने की संभावना है। लेकिन अफगानिस्तान के प्याज बेहतर क्वालिटी के हैं। लेकिन बड़ा साइज होने के कारण आम खरीदार इन प्याज के नहीं खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


अफगानिस्तान और पाकिस्तान के प्याज की सप्लाई होटल, रेस्तरां और विवाह समारोह में किया जा रहा है। शहर में अफगानिस्तान और पाकिस्तान से प्याज वाया अमृतसर और दिल्ली से आ रहा है। मंडी में अफगानिस्तान और पाकिस्तान प्याज की कीमत 50 रुपये किलो है। मंगलवार को 5 टन पाकिस्तानी प्याज आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में 65 बाजार में 75 रुपये हुआ प्याज

pakistani and afhgani onion in indian markets

मंडी में नासिक के प्याज की कीमत परचून में 65 रुपये किलो पहुंच गई है जबकि शहर के बाजारों में प्याज की कीमत 75 रुपये किर्लो है। मार्केट कमेटी के अनुसार प्रतिदिन शहर में 40 टन प्याज की खपत हो रही है

नई फसल पर ही रेट घटने की संभावना
आढ़ती बलबीर सिंह का कहना है कि अब नासिक से प्याज साउथ में भी जाना शुरू हो गया है क्योकि वहां पर चंडीगढ़ और पंजाब के मुकाबले में अच्छा रेट मिल रहा है उनका कहना है कि अब नई फसल ही रेट में गिरावट कर सकती है।

अभी डेढ़ माह तक प्याज के रेट में गिरावट की उम्मीद नहीं है। अगर सरकार आयात बढ़ा दे तो रेट कम हो सकते हैं।  डेढ़ माह बाद राजस्थान और नासिक से प्याज की नई फसल आनी शुरू होगी। अगर आयात बंद हो गया तो प्याज का रेट 100 रुपये पार भी जा सकता है।
- दीपक कुमार, प्याज के होलसेल आढ़ती  

मेरी कोशिश है कि मंडी में प्याज की कालाबाजारी न हो। पीछे से ही प्याज महंगा आ रहा है। वह प्रशासनिक अधिकारयों से बात कर रहे हैं कि पिछले साल की तर्ज पर शहर में प्याज की मोबाइल वैन जल्द से जल्द शुरू की जाए ताकि लोगों को कम रेट पर प्याज मिले।
- रामवीर भट्टी, चेयरमैन, मार्केट कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed