फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistan's dry dates or chhuhara not come in India

पाकिस्तान पर अब छुहारा 'अटैक', व्यापारी परेशान, करोड़ों का हो रहा नुकसान

Sat, 16 Mar 2019 11:59 AM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 16 Mar 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
Pakistan's dry dates or chhuhara not come in India
इमरान खान - फोटो : social media

पाक आयात पर 200 फीसदी कस्टम ड्यूटी लगाने का सबसे अधिक असर पाकिस्तानी छुहारे पर हुआ है। भारत में आने वाले पाकिस्तानी छुहारे का स्थान ईराकी छुहारे ने ले लिया है और व्यापारियों ने अब खाड़ी देशों का रूख कर लिया है। खाड़ी देशों की मार्केट गुलजार होने लगी है। वहीं भारतीय बाजार में ईराकी छुहारा तेजी से पैर पसार रहा है और लोगों की पसंद बनना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान में छुहारा की काफी पैदावार है और बीते वर्ष भारत ने पाकिस्तान से 171,004 टन छुहारों का आयत किया। जिसका सलाना कारोबार 110 करोड़ के आस-पास था। पुलवामा हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले सामानों पर आयात शुल्क 200 प्रतिशत कर दिया है। थोक मार्केट से लेकर खुदरा दुकानों तक पाकिस्तानी छुहारों की कालाबाजी शुरू हो गयी, जो छुहारा 75 से 80 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा था वह बढ़कर 100 से 150 रुपये प्रति किलो तक हो गया है।

विज्ञापन

Pakistan's dry dates or chhuhara not come in India
पाक प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : एएनआई

वहीं परचून बाजार में इसका दाम अब बढ़कर 250 रुपये तक हो गया। भारत में सबसे ज्यादा छुहारा पाकिस्तान से आता है और इसका सालाना कारोबार करीब 110 करोड़ रुपये है। अमृतसर से मुख्य रूप से इसकी आवक होती है। 2015-16 के दौरान आईसीपी के जरिए पाकिस्तान से 2414.08 करोड़ रुपये, 2017-18 में 3403.95 करोड़ और चालू वर्ष 2018-19 में नवंबर 2018 तक पाकिस्तान से 2471.72 करोड़ रुपये का सामान आयात किया गया। जिसमें ज्यादातर पाकिस्तानी सीमेंट, जिप्सम के अलावा छुहारा प्रमुख थे।

दरअसल, पाकिस्तान एशिया में एकमात्र ऐसा देश है जो बडे़ स्तर पर छुहारे की खेती करता है और दुनिया भर में छुहारे उत्पादन के मामले में ये 5 वे नंबर पर आता है। इसकी सबसे ज्यादा खेती मिस्र में होती है पाकिस्तान में सिंध में सबसे ज्यादा छुहारे का उत्पादन होता है क्योंकि वहां का मौसम इस खेती के लिए अनुकूल है। पाकिस्तान से छुहारे का आयात बंद हुआ तो कारोबारियों ने अब ईराक का रूख कर लिया है। वहां का छुहारा 150 रुपये प्रति किलो से कम पर बिक रहा है। 

भारत व पाक संबंधों में तनाव कम होता न देखकर ईराक व अन्य खाड़ी देशों से भारत में छुहारे के लिए मुंह खोल दिए हैं। छुआरा आयात एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मेहरा का कहना है कि पाकिस्तानी छुहारा काफी सस्ता था, वह तो सिर्फ 60 रुपये किलो आ जाता था इसलिए इराकी छुहारे को लोग व कारोबारी तवज्जों नहीं देते थे लेकिन 200 फीसदी ड्यूटी लगने से ईराकी छुहारे की कीमत कम हो गयी और पाकिस्तान छुहारे की अधिक। इसलिए ईराकी छुहारा मार्केट में पैर पसार रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed