फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistan's Balloon Found At Halwara Air Force Station

हलवारा एयरफोर्स स्टेशन में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, मचा हड़कंप, लिखा है ये संदेश

Sat, 03 Aug 2019 07:01 AM IST
ajay kumar वरिन्दर राणा/कंवरपाल, अमर उजाला, हलवारा (पंजाब)
वरिन्दर राणा/कंवरपाल, अमर उजाला, हलवारा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 03 Aug 2019 07:01 AM IST
विज्ञापन
Pakistan's Balloon Found At Halwara Air Force Station
पाकिस्तान से आया गुब्बारा - फोटो : अमर उजाला

एयरफोर्स स्टेशन हलवारा में शुक्रवार उस समय हड़कंप मच गया, जब सेना की हवाई पट्टी से कुछ दूरी पर पाकिस्तान का गुब्बारा मिला। सेना के आला अधिकारियों को इस बारे में सूचना मिली।

विज्ञापन


सभी अधिकारी हरकत में आ गए। खुफिया एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं। वायुसेना अधिकारियों ने इस मामले की शिकायत पुलिस को कर दी है। थाना सुधार प्रभारी अजायब सिंह अपने साथियों के साथ एयरफोर्स स्टेशन जांच करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की हवाई पट्टी के पास एक मुलाजिम काम कर रहा था। अचानक उसकी नजर वहां पड़े एक गुब्बारे पर पड़ी।

उस पर पाकिस्तान का झंडा और उर्दू में शब्द लिखे थे। गुब्बारे पर लिखी उर्दू को पढ़ने के लिए बुलाए गए व्यक्ति ने बताया कि गुब्बारे पर आवामे आजादी मुबारक और पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में आजादी दिवस 14 अगस्त को मनाया जाता है, ऐसे में दो अगस्त को यह गुब्बारा कैसे यहां पहुंचा। दूसरा गुब्बारा बड़े अच्छे मैटिरियल से तैयार किया गया है।

उसका सीधे हलवारा एयरफोर्स स्टेशन में गिरना एक पहेली बनी हुई है। खुफिया एजेंसी इस बात की जांच में जुटी है कि क्या गुब्बारा पाकिस्तान से उड़कर सीधे यहां पहुंचा है या फिर किसी व्यक्ति ने साजिशन इसे यहां पहुंचाया है। 

सेना के अधिकारियों ने हमें सूचना दी कि पाकिस्तान का एक गुब्बारा एयरफोर्स स्टेशन के अंदर मिला है। वह अपनी टीम को लेकर मौके पर जांच करने के लिए गए थे।

गुब्बारे पर पाकिस्तान का झंडा और उर्दू में आवामे आजादी मुबारक लिखा हुआ है। पुलिस के आला अधिकारियों को इस मामले को लेकर सूचित कर दिया गया है। मामले की जांच चल रही है। -एसएचओ अजायब सिंह, थाना सुधार

पाक गुब्बारे से अमृतसर में भी हड़कंप

अमृतसर में भी गुरुवार को पाकिस्तान सीमा के पास अजनाला सेक्टर के गांव लखूवाल में एक पाक गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार गांव लखूवाल स्थित सरकारी स्कूल में अचानक आसमान से एक सफेद रंग का गुब्बारा स्कूल के मैदान में आकर गिरा। स्कूली बच्चों ने इस गुब्बारे के साथ खेलना शुरू कर दिया। 

इतने में स्कूल के अध्यापक की नजर गुब्बारे के साथ खेल रहे बच्चों पर पड़ी। अध्यापक ने नजदीक आकर देखा कि गुब्बारे में एक तरफ अंग्रेजी में पाकिस्तान की आजादी के दिवस 14 अगस्त मुबारक लिखा हुआ था। दूसरी तरफ मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर छपी थी। 

स्कूल अध्यापकों ने बच्चों से गुब्बारा लेकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस के कुछ जवान स्कूल पहुंचे। उन्होंने गुब्बारे को कब्जे में लिया है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि पाकिस्तान का आजादी दिवस 14 अगस्त को है। हो सकता है अजनाला सेक्टर के उस पार पाकिस्तान में आजादी दिवस को लेकर कोई कार्यक्रम के दौरान इन गुब्बारों का प्रयोग किया गया हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed