फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistan running a dozen drone operating centers near international border

Punjab: सीमा के करीब पाकिस्तान चला रहा एक दर्जन ड्रोन ऑपरेटिंग सेंटर, तरनतारन हमले के बाद एजेंसियां सतर्क

Wed, 14 Dec 2022 11:27 AM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 14 Dec 2022 11:27 AM IST
सार

इन केंद्रों पर न केवल ड्रोन को उड़ाने का परीक्षण दिया जा रहा है बल्कि 10 से 20 किलो वजन का हथियार व सामान कैसे भेजना है, इसके बारे में भी बताया जा रहा है। वहीं बीएसएफ जवानों को भ्रमित करने के उद्देश्य से फेक ड्रोन भी भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन
Pakistan running a dozen drone operating centers near international border
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

तरनतारन में थाने पर हमले के बाद केंद्रीय एजेंसियों ने सतर्क किया है कि पाकिस्तान से लगातार पंजाब में घातक हथियार व विस्फोटक सामग्री भेजी जाने की आशंका है। इन्हें ड्रोन के जरिये पंजाब में भेजने की तैयारी की जा रही है। खास बात यह है कि पाकिस्तान ने पंजाब की सरहद पर एक दर्जन के करीब ड्रोन ऑपरेटिंग सेंटर तैयार कर रखे हैं। 18 नवंबर को पाकिस्तान में ड्रोन की अंतराष्ट्रीय प्रदर्शनी के बाद चिंता अधिक बढ़ गई है क्योंकि इस प्रदर्शनी में काफी आधुनिक ड्रोन की झलक दिखाई गई।

विज्ञापन


अब पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और रात्रिकालीन गश्त को बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय एजेंसियों की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में आतंकवाद को जिंदा करने की कोशिश में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई है। वह हर बार नया पैंतरा इस्तेमाल कर रही है। पंजाब में ड्रोन का इस्तेमाल अचानक बढ़ गया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान ड्रोन से पंजाब में विस्फोट और हथियारों की खेप भेज रहा है। पहले पंजाब से सटी सरहद पर पाकिस्तान छह ड्रोन ऑपरेटिंग सेंटर चला रहा था लेकिन अब इनकी संख्या दोगुना कर 12 कर दी गई है। हथियारों और ड्रग्स की तस्करी के लिए आईएसआई चीन और तुर्की के आधुनिक ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक माझा इलाके के गुरदासपुर से तरनतारन व अमृतसर की दरोका व रानियां इलाके तक आईएसआई ने सात ड्रोन ऑपरेटिंग सेंटर बना रखे हैं। गांव चाहरपुर के सीमावर्ती इलाके में पाकिस्तान ने ड्रोन ऑपरेटिंग का छोटा सेंटर तैयार किया है। राम डोगर, रमदास गांवों के उधर सीमा पार भी ड्रोन सेंटर हैं। 

मालवा के सीमावर्ती इलाके में पांच सेंटर हैं। इनमें से तीन अधिक सक्रिय हैं। दोना मत्तड़ सीमावर्ती इलाके के पास बना सेंटर अधिक सक्रिय है। फिरोजपुर की सीमा से सटे गांव गंडू से कुछ दूरी पर आईएसआई का संचालित सेंटर है। जहां पर न केवल ड्रोन को उड़ाने का परीक्षण दिया जा रहा है, वहीं इसके जरिए 10 से 20 किलो वजन का हथियार व सामान कैसे भेजना है, इसके बारे में बताया जा रहा है। इसके अलावा बीएसएफ के जवानों को भ्रमित करने के लिए फेक ड्रोन भी भेजे जा रहे हैं।
 

पाकिस्तान की सीमा से सटे 553 किलोमीटर इलाके पर केंद्रीय सीमा सुरक्षा बल के अलावा पंजाब पुलिस भी पूरी तरह से चौकस है। पुलिस लगातार विस्फोटक व हेरोइन की खेप बरामद कर रही है। पुलिस की सतर्कता को बढ़ा दिया गया है। - गौरव यादव, डीजीपी, पंजाब।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed