फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pakistan refused to do rail business with india vaya attari railway stationon new year 2017

नए साल पर नया वार, पाकिस्तान का भारत से रेल व्यापार से इंकार

Mon, 02 Jan 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Mon, 02 Jan 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
pakistan refused to do rail business with india vaya attari railway stationon new year 2017
भारत और पाकिस्तान के बीच रेल व्यापार
नए साल का आगाज होते ही नया वार करते हुए पाकिस्तान ने भारत के साथ रेल व्यापार करने से इंकार कर दिया। तीन घंटे तक अटारी रेलवे स्टेशन पर भारतीय इंजन आखिरकार अमृतसर बैरंग लौट आया। साल के पहले दिन रविवार को भारत से 35 बोगियां पाकिस्तान जानी थी और वहां 35 बोगियां आनी थी। भारतीय इंजन पाकिस्तानी मालगाड़ी लाने के लिए सुबह 11.40 बजे पहुंचा।
विज्ञापन


पाकिस्तान रेलवे ने भारतीय इंजन को करीब तीन घंटे तक इंतजार करने के बाद मालगाड़ी भेजने से इंकार कर दिया। तीन बजकर बीस मिनट पर भारतीय इंजन अटारी रेलवे स्टेशन से अमृतसर लौटा। नववर्ष के पहले दिनों तक दोनों देशों के बीच रेल व्यापार होता रहा है। देशों के रेलवे अधिकारी एक दूसरे देशों को नववर्ष की मुबारकबाद मिठाइयां देकर किया करते थे।
विज्ञापन


पाक ने नए साल के पहले दिन व्यापार के लिए पहले खुद ही हामी भरी थी, जिसके बाद अटारी रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसएस मदान ने अमृतसर रेलवे स्टेशन अधीक्षक अमित गोस्वामी से भारतीय इंजन पाकिस्तान से मालगाड़ी लाने के लिए मंगवाया था। लेकिन पाकिस्तान की ओर से मालगाड़ी न भेजे जाने पर करीब 3 घंटे के बाद इंजन को अमृतसर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम से संपर्क किया तो फोन नहीं उठाया

pakistan refused to do rail business with india vaya attari railway stationon new year 2017
भारत और पाकिस्तान के बीच रेल व्यापार
इस बारे में फिरोजपुर रेल डिवीजन मैनेजर (डीआरएम) से फोन पर संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। उन्हें वाट्सऐप पर मेसेज भेजा गया है कि पाकिस्तान के साथ पाक मोहब्बत में फिरोजपुर रेल डिविजन को मालगाड़ी व समझौता एक्सप्रेस में कितना घाटा हर साल सहना पड़ रहा है, आज भी तीन घंटे इंजन अटारी से इंतजार के बाद लौटा है, हालांकि उनका कोई जवाब नहीं आया। वाट्सऐप पर मैसेज पढ़े जाने का संकेत मिल गया था।

रिटायर्ड रेल ड्राइवर सोहन सिंह ने कहा कि डीजल इंजन अगर अच्छी हालात में है तो प्रति घंटे 200 लीटर डीजल खपत होती है। अगर इंजन की कंडीशन खराब है तो करीब 250 लीटर डीजल खपत होती है। अब केवल आज कितना घाटा रेलवे को पाकिस्तान के पहले हामी फिर इंकार करने से हुआ इसका गुना भाग बड़ौदा हाउस (रेल मुख्यालय) तक रिपोर्ट फिरोजपुर रेल डिवीजन से भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed