पाकिस्तान ने नवजोत सिद्धू को भेजा न्योता, अनिल विज भड़के और बोले- सिद्धू प्रो पाकिस्तानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान सरकार ने पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर करतारपुर कॉरिडोर के 9 नवंबर को होने वाले उद्घाटन समारोह में शामिल होने का न्योता भेजा है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार पाकिस्तान के एक सीनेटर ने लाहौर से सिद्धू से टेलीफोन पर बातचीत कर प्रधानमंत्री इमरान खान का संदेश दिया है और सिद्धू ने इसे स्वीकार कर लिया है।
वहीं नवजोत सिद्धू के दफ्तर में कामकाज देखने वाले गिरीश शर्मा का कहना है कि दफ्तर में किसी भी प्रकार का न्योता नहीं पहुंचा है। सिद्धू इन दिनों माता वैष्णो देवी की यात्रा पर हैं। उनसे संपर्क नहीं हो सकता। गौरतलब है कि सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में गए थे।
कार्यक्रम में सिद्धू ने पाकिस्तानी सेना के चीफ को गले लगाया था। इसके बाद वे विपक्ष और अपनों के निशाने पर आ गए थे। खुद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी इसका विरोध किया था। वहीं गले मिलने का स्पष्टीकरण देते हुए सिद्धू ने कहा था कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर के निर्माण की बात कही थी। इसी खुशी में वे गले मिले थे।
कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी जाएगा श्री करतारपुर साहिबPakistan Tehreek-e-Insaf: Pakistan has decided to send invitation to Navjot Singh Sidhu for #KartarpurCorridor opening ceremony. Senator Faisal Javed Khan had a telephonic conversation with Navjot Singh Sidhu on the direction of PM Imran Khan & invited him to Pakistan on 9 Nov. pic.twitter.com/QXTaBWAFFQ
— ANI (@ANI) October 30, 2019
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि कांग्रेस ने पाकिस्तान स्थित श्री करतारपुर साहिब जाने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। यह प्रतिनिधिमंडल मनमोहन सिंह के साथ श्री करतारपुर साहिब का दौरा करेगा।
प्रतिनिधिमंडल में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह, आशा कुमारी, रणदीप सुरजेवाला, दीपेंद्र हुड्डा और जितिन प्रसाद का नाम शामिल है। हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू के नाम का इसमें जिक्र नहीं था। अब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू को न्योता भेजने का फैसला किया है।
बता दें कि 09 नवंबर को भारत करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन करेगा। इस दौरान डेरा बाबा नानक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचेंगे। 09 नवंबर को ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी अपनी तरफ से कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।
पिछले साल नवंबर में भारत और पाकिस्तान करतारपुर कॉरिडोर बनाए जाने पर सहमत हुए थे। यह कॉरिडोर करतारपुर में स्थित श्री दरबार साहिब को पंजाब के गुरदासपुर में स्थित डेरा बाबा नानक श्राइन को जोड़ेगा।
नवजोत सिद्धू प्रो पाकिस्तानी : विज
हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने का न्योता स्वीकारने को लेकर एक बार फिर से जुबानी प्रहार किया है। अनिल विज ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू प्रो-पाकिस्तानी हैं। विज ने कहा कि उनका पाकिस्तानियों से पुराना प्रेम है और इमरान खान और बाजवा से इनकी ज्यादा बनती है।
विज ने कहा कि ये हमेशा पाकिस्तान के हक में बोलते हैं, हमेशा पाकिस्तानियों की भाषा में बात करते हैं और उनके हक में प्रचार करते हैं। इसलिए ही पाकिस्तान से इन्हें बार-बार बुलावा आता रहता है।
विज ने सिद्धू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह हिंदुस्तान में पाकिस्तान के रिप्रेजेंटेटिव हैं। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बार-बार ये कहने पर कि प्रदेश में भाजपा और गठबंधन की सरकार ज्यादा देर नहीं चलने वाली पर पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा कि कसाइयों के कहने से भैंसें नहीं मरा करती।