फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistan Efforting to Active Sleeper Cells in India and Punjab, Spying of Kartarpur Corridor

खुलासाः पाकिस्तान भारत में सक्रिय कर रह स्लीपर्स सेल, करतारपुर कॉरिडोर की जासूसी ऐसे कराई गई

Fri, 20 Sep 2019 10:09 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 20 Sep 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Efforting to Active Sleeper Cells in India and Punjab, Spying of Kartarpur Corridor
पाकिस्तान से सटी भारतीय सीमा
भारत और खास कर पंजाब में दुश्मन देश पाकिस्तान अपने स्लीपर्स सेल एक्टिव करके यहां से खुफिया जानकारियां हासिल करने की कोशिश कर रहा है। इस समय देश में स्लीपर सेल एक्टिव भी हैं, जो नौजवानों को पैसों का लालच देकर देश की खुफिया जानकारियां पाकिस्तान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


करतारपुर कॉरिडोर के चल रहे निर्माण कार्य और तिब्बड़ी छावनी की फोटो भेजने वाले विपिन सिंह निवासी पुल तिब्बड़ी गुरदासपुर से पूछताछ के बाद वीरवार देर शाम उसे गुरदासपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, विपिन सिंह जून 2018 में पाकिस्तान की तरफ से कॉल आने के बाद वहां के संपर्क में आया। उसने 10 लाख रुपये लेकर पाकिस्तान के एक मोबाइल नंबर पर कुछ चित्र भेजे थे और वहां बात करने के लिए वायस कॉल का भी उपयोग किया था।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान जासूस ने बताया कि जनवरी-फरवरी 2019 में वह कई बार जम्मू-कश्मीर निवासी एक हैंडलर से पठानकोट में मिला और उससे डेढ़ लाख रुपये नगद लिए। 1.50 लाख रुपये की राशि सोमवार को मिलनी थी।। विपिन सिंह से सभी टीएमएस गेट्स की तस्वीरें, कुछ स्थानों पर टीएमएस बाउंड्री वॉल की तस्वीरें, परिवार के क्वार्टर की तस्वीरें, शापिंग कांप्लेक्स की तस्वीरें, 172 एमएच की तस्वीरें, वर्दी और कंधे के शीर्षक की तस्वीरें भेजने के लिए कहा गया था।

देर शाम आर्मी की तरफ से जासूस विपिन सिंह को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले में कार्रवाई चल रही है। जांच करने के बाद और लिखित में आने के बाद उस पर मामला दर्ज किया जाएगा।
- स्वर्णदीप सिंह, एसएसपी, गुरदासपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed