{"_id":"639c6307916fc43eaf186323","slug":"pakistan-drone-drops-heroin-consignment-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुधर रहा पाकिस्तान: पंजाब में फिर ड्रोन से फेंकी हेरोइन, BSF जवानों की फायरिंग के बाद लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं सुधर रहा पाकिस्तान: पंजाब में फिर ड्रोन से फेंकी हेरोइन, BSF जवानों की फायरिंग के बाद लौटा
Fri, 16 Dec 2022 05:55 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 16 Dec 2022 05:55 PM IST
सार
बीएसएफ के जवानों ने पुलिस बल व अन्य एजेंसियों के अधिकारियों के साथ मिलकर दाओके गांव के पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च अभियान शुरू किया। इस दौरान बल के जवानों ने पीले रंग की टेप में लिपटे एक लिफाफे को बरामद किया। जांच के दौरान उसके अंदर से चार किलो 490 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा।
- फोटो : फाइल
विस्तार
पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय क्षेत्र के गांव दाओके इलाके में हेरोइन का पैकेट गिरा कर लौट गया। सीमा पर गश्त कर रही बीएसएफ की टुकड़ी ने फायर कर ड्रोन को मारने का प्रयास किया लेकिन ड्रोन पाकिस्तान लौटने में सफल रहा। बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक 14 दिसंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गांव दाओके इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से आए ड्रोन की आवाज सुनी तो लाइट फायर करने के बाद उस पर फायरिंग की।
विज्ञापन
इसके तुरंत बाद बीएसएफ के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोकल पुलिस व अन्य संबंधित एजेंसियों को इसकी सूचना दी। बीएसएफ के जवानों ने पुलिस बल व अन्य एजेंसियों के अधिकारियों के साथ मिलकर दाओके गांव के पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च अभियान शुरू किया। इस दौरान बल के जवानों ने पीले रंग की टेप में लिपटे एक लिफाफे को बरामद किया। जांच के दौरान उसके अंदर से चार किलो 490 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन