फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistan did not get clearance for international kabaddi Tournament

एक दिसंबर से पंजाब में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट, पाकिस्तानी टीम को नहीं मिली क्लीयरेंस

Sat, 30 Nov 2019 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 30 Nov 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pakistan did not get clearance for international kabaddi Tournament
प्रतीकात्मक तस्वीर

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित समारोहों की श्रृंखला के तहत पंजाब सरकार द्वारा एक दिसंबर से आयोजित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट-2019 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम जालंधर पहुंच गई है जबकि बाकी टीमों के शनिवार तक जालंधर पहुंचने की संभावना है। यह जानकारी शुक्रवार को पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की टीम को क्लीयरेंस दिलाने के लिए विदेश मंत्रालय से वह लगातार संपर्क में हैं और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी केंद्रीय विदेश मंत्रालय से आग्रह किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में खेल मंत्री ने बताया कि पंजाब कबड्डी एसोसिएशन के सहयोग से कराए जा रहे और 10 दिसंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम सहित कुल नौ टीमें- यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, इंग्लैंड, कनाडा, श्रीलंका, कीनिया और न्यूजीलैंड, हिस्सा लेंगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कनाडा की टीम को क्लीयरेंस मिल गई है और पाकिस्तानी टीम को भी समय रहते क्लीयरेंस मिलने की उम्मीद है। टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए खेल मंत्री ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन पहली दिसंबर को सुलतानपुर लोधी के गुरु नानक स्टेडियम में सुबह 11 बजे होगा और यह उद्घाटन वे स्वयं करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट का समापन समारोह 10 दिसंबर को दोपहर 3 बजे डेरा बाबा नानक में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शिरकत करेंगे और विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में विजेता टीम को 25 लाख रुपए का नगद इनाम, उपविजेता टीम को 15 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 10 लाख रुपए की नगद इनामी राशि दी जाएगी। 

खेल मंत्री ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए वित्त विभाग से 5 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी मिल चुकी है। फिर भी, अगर कोई प्रायोजक टूर्नामेंट से जुड़ना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है। इस मौके पर एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (खेल) संजय कुमार, डायरेक्टर (खेल) संजय पोपली, डिप्टी डायरेक्टर (खेल) करतार सिंह, पंजाब कबड्डी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष तेजिन्दर सिंह मिढ्ढूखेड़ा के अलावा कांग्रेस के प्रवक्ता रिम्पल मिड्डा भी उपस्थित थे।

यहां होगा मैचों का आयोजन

  • 1 दिसंबर : सुल्तानपुर लोधी के श्री गुरु नानक देव जी स्टेडियम में उद्घाटन और चार मैच।
  • 3 दिसंबर : श्री गुरु नानक देव जी स्टेडियम अमृतसर में दो मैच।
  • 4 दिसंबर : श्री गुरु राम दास जी स्टेडियम गुरु हरसहाय जिला फिरोजपुर में दो मैच।
  • 5 दिसंबर : स्पोर्टस स्टेडियम बठिंडा में दो मैच।
  • 6 दिसंबर : पोलो ग्राउंड पटियाला में दो मैच।
  • 8 दिसंबर : चरण गंगा स्टेडियम श्री आनन्दपुर साहिब में सेमीफाइनल मुकाबले।
  • 10 दिसंबर : डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर में फाइनल मैच और समापन समारोह।

सीधे प्रसारण के लिए सिर्फ एक टीवी चैनल आगे आया: सोढी
खेल मंत्री राणा सोढी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट के मैचों का सीधा प्रसारण पीटीसी नेटवर्क द्वारा किया जाएगा। यह पूछे जाने पर कि सिर्फ एक चैनल को यह अधिकार किन कारणों से दिया गया, खेल मंत्री ने कहा कि सीधे प्रसारण के अधिकार संबंधी खेल विभाग ने दो बार अखबारों में विज्ञापन जारी किया था लेकिन कोई भी टीवी नेटवर्क इसके लिए आगे नहीं आया। उन्होंने बताया कि दूसरी बार केवल पीटीसी नेटवर्क ने ही आवेदन किया, जिसके बाद एक बार फिर से विज्ञापन दिया गया लेकिन पीटीसी के अलावा किसी अन्य नेटवर्क ने आवेदन नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed