फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistan born due to Congress said anil vij

कांग्रेस को लेकर फिर आक्रामक हुए मंत्री अनिल विज, बोले- पाकिस्तान इसकी औलाद

Mon, 13 Jan 2020 09:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 13 Jan 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
Pakistan born due to Congress said anil vij
मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने नागरिकता संशोधन कानून के मामले में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि कांग्रेस पाकिस्तान को संरक्षण देने वाली राजनीति कर रही है। विज ने कांग्रेस को पाकिस्तान का समर्थक करार देते हुए कहा कि पाकिस्तान कांग्रेस की ही औलाद है। पाकिस्तान का जन्म ही कांग्रेस की बदौलत हुआ है। उन्होंने कहा कि बच्चे से प्यार तो सभी को होता है, इसलिए यह पाकिस्तान के हाथों में खेल रहे हैं।

विज्ञापन


अनिल विज ने कहा कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान और कांग्रेस के बयान एक ही पैमाने पर चल रहे हैं। चाहे वह धारा 370 की बात हो, चाहे पीओके पर कब्जा लेने की बात हो या चाहे नागरिकता संशोधन कानून की बात हो, इनके सुर हमेशा एक जैसे ही बजते हैं। उन्होंने कहा कि इनका एजेंडा हमेशा ही देश की जनता को भ्रमित करके देश में अशांति का माहौल बनाने का रहा है, लेकिन अब देश की जनता जागरूक हो चुकी है और उन्हें इस बात की समझ है कि कौन सी बात देश के खिलाफ है और कौन सी बात देशहित में है।
विज्ञापन


अनिल विज ने कहा कि जिस जेएनयू में देश के टुकड़े होने की बात होती है। वो लोग देश हित में नहीं बल्कि देश के खिलाफ ही बात करते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के ये कानून समझ आ गया है। वह अब इसके समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। हरियाणा में सरकार की तरफ से नागरिकता कानून को लागू करने के लिए लोगों के लिए कैंप भी लगाए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है कि कागजात निकालने शुरू किए जाएं, जिससे लोगों को नागरिकता देने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed