{"_id":"5ba32867867a557ed62a520f","slug":"pakistan-bat-team-barbarity-with-bsf-soldier-narender-kumar-dead-body","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने जिस जवान का गला रेता, शव के साथ बर्बरता की...3 क्लिक में पढ़ें उनके बारे में सब कुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने जिस जवान का गला रेता, शव के साथ बर्बरता की...3 क्लिक में पढ़ें उनके बारे में सब कुछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरखौदा/सोनीपत
Updated Fri, 21 Sep 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ जवान नरेंद्र सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने जिस भारतीय जवान नरेंद्र सिंह का गला रेता और उसके शव के साथ बर्बरता की, वो कहां से है। जानिए उसके बारे में सब कुछ और क्या कहते हैं परिजन।
शहीद जवान नरेंद्र हरियाणा में सोनीपत जिले के खरखौदा कस्बे के थाना कलां गांव का निवासी है। उनका जन्म वर्ष 1967 में हुआ था। वे 8वीं कक्षा तक की शिक्षा गांव के ही स्कूल में की। इसके बाद 10वीं कक्षा खरखौदा हाई स्कूल से पास की। वर्ष 1987 में नरेंद्र सिंह बीएसएफ में भर्ती हुई और पहली पोस्टिंग गुजरात में थी। नरेंद्र सिंह की तीसरी बार पोस्टिंग जम्मू में हुई थी।
इससे पहले दो बार जम्मू कश्मीर में नरेंद्र देश की सेवा कर चुके थे। पिछले करीब एक वर्ष से नरेंद्र सिंह जम्मू में तैनात थे। शहीद नरेंद्र सिंह का परिवार फिलहाल दिल्ली के जनकपुरी क्षेत्र में पंखा रोड सागरपुर स्थित काली माता मंदिर के पास रहता है। दोनों बेटों मोहित व अंकित की पढ़ाई के चलते नरेंद्र की पत्नी संतोष उन्हें लेकर दिल्ली में रह रही है।

गांव वाले बोले, पाकिस्तान को दिया जाए मुंहतोड़ जवाब
भारतीय सेना
बीएसएफ के जवान नरेंद्र सिंह की शहादत के बाद उनके शव से बर्बरता किए जाने पर गांववाले भड़के हुए हैं। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रधानमंत्री से पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने की मांग की है। लोगों का कहना है कि उन्हें नरेंद्र की शहादत पर गर्व है, लेकिन उनके शव के साथ बर्बरता कर पाकिस्तान ने घिनौनी हरकत की है।
बृहस्पतिवार सुबह तक शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा और फिर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ था, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल रहा। आसपास के गांवों के लोग भी शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।
वहीं, शहीद को लेकर भाजपा के केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा ‘यह कोई नई बात नहीं, पाकिस्तान पहले भी इस तरह की बर्बरता करता रहा है।’ उधर, राई क्षेत्र में पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शहीद के शव से बेरहमी करने को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
भतीजे की शहादत पर पूरे परिवार को गर्व है। लेकिन पाकिस्तान ने उनके पार्थिव शरीर से जो बर्बरता कर अपना घिनौना चेहरा फिर से अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के सामने दिखाया है उसे लेकर सभी में रोष है। बर्बरता की हद पार करने वाले पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
- अशोक कुमार, शहीद के चाचा

सरकंडों की सफाई करने गए थे
सुरक्षाबल
उल्लेखनीय है कि 179 बीएसएफ की बटालियन में तैनात नरेंद्र सिंह बार्डर पर मंगलवार की सुबह अपने साथी जवानों के साथ सरकंडों की सफाई करने गए थे। इसी दौरान पाकिस्तान रेंजर्स ने सैन्य चौकियों को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी थी। पाकिस्तान द्वारा की गई फायरिंग व बैट के हमले में नरेंद्र सिंह घायल हुए थे। इसके बाद वह अचानक गायब हो गए थे।
शाम को नरेंद्र सिंह का शव क्षत-विक्षत मिला था। उन्हें दो गोली लगी हुई थी और शरीर से बर्बरता की गई थी। उनकी आंख फोड़ी गई। उनके पैर व सीने में गोली है। शरीर पर कई जगह कट के निशान थे। नरेंद्र को तीन गोलियां नजदीक से मारी गई हैं। इनमें एक दिल के पास, दूसरी जांघ और तीसरी बाईं आंख पर मारी गई है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर फिलहाल बीएसएफ ने चुप्पी साध रखी है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बीएसएफ ने इस बर्बर कार्रवाई पर पाकिस्तान से कड़ा विरोध जताया है। एक एजेंसी के साथ बातचीत में बीएसएफ का कहना है कि यह घटना तब हुई, जब बीएसएफ के जवान टैक्टिकल पेट्रोलिंग कर रहे थे।

मजीठिया बोले, उस जनरल से जवान की मौत का हिसाब मांगें सिद्धू, जिसके गले लगे थे
बिक्रमजीत सिंह मजीठिया
- फोटो : file photo
शिरोमणि अकाली दल के महासचिव बिक्रम मजीठिया ने सवाल किया है कि बीएसएफ के शहीद जवान को कांग्रेस और उसके अध्यक्ष कैसे मुंह दिखाएंगे। उन्होंने राहुल से पूछा कि वह शहीद के परिवार के साथ हैं या फिर अपने मंत्री नवजोत सिद्धू के साथ। पार्टी दफ्तर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मजीठिया ने सिद्धू पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवान को पीछे से गोली मारी गई, गर्दन काट दी, आंखें निकाल लीं।
सिद्धू जिस जनरल के गले लगे थे, उससे हिसाब क्यों नहीं मांगते। आज पाक प्रवक्ता ने कह दिया है कि करतारपुर कारिडोर पर कोई बात नहीं हुई। उसने यह भी कहा है कि भारत अधिकृत कश्मीर में मानवाधिकार का उल्लंघन हो रहा है, फोर्स बर्बरता कर रही है। सिद्धू पाक की भाषा बोल रहे हैं। सुषमा स्वराज, वीके सिंह कह चुके हैं कि कॉरिडोर पर कोई बात नहीं हुई।
निर्मला सीतारमण ने कहा है कि पाक सेना प्रमुख को गले मिलने से फौजियों का हौसला पस्त होता है। राजनाथ सिंह ने कहा है कि एलओसी पर हाई अलर्ट किया गया है। सिद्धू की जफ्फी के बाद फौजियों की शहादत बढ़ी है। फिर भी सिद्धू ऐसे जता रहे हैं जैसे पाक तो सही है, भारत ही गलत है। उन्होंने कहा कि सिद्धू ने पाक जनरल को जफ्फी डाली। जो किसी भी देशभक्त भारतीय को अच्छा नहीं लगा। इनके अपने सीएम ने भी इसकी आलोचना की।
इस गलती पर पर्दा डालने केलिए सिद्धू ने श्री गुरु नानक देव जी के नाम पर सियासत की। सिद्धू बताएं कि वह हिंदुस्तानी हैं या पाकिस्तानी, क्योंकि ज्यादा बातें वह उधर की करते हैं। सबको पता है कि इमरान खान की सरकार फौज की कठपुतली सरकार है। पाकिस्तान पहले भी कई बार हमें डबल-क्रॉस कर चुका है।