फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistan assured visa free access to Gurudwara Kartarpur Sahib

करतारपुर कॉरिडोरः पाकिस्तान की मंशा आई सामने, मोटी फीस के साथ कह रहा परमिट की बात

Sat, 16 Mar 2019 05:28 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 16 Mar 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
Pakistan assured visa free access to Gurudwara Kartarpur Sahib
श्री करतारपुर साहिब - फोटो : File Photo

करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच पहली बार अमृतसर स्थित अटारी सीमा पर आधिकारिक बैठक हुई। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान से प्रतिदिन 5 हजार तीर्थयात्रियों को प्रवेश की मांग रखी थी। वहीं विशेष अवसर पर उन्होंनें 15000 श्रद्धालुओं के प्रवेश का प्रस्ताव रखा। हालांकि पाकिस्तान ने यह सीमा रोजाना केवल 500 रखने की मांग की।

विज्ञापन

 
करतारपुर कॉरिडोर पर सरकार के सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में वीजा मुक्त प्रवेश का आश्वासन दिया। हालांकि इस दौरान पाकिस्तान ने प्रत्येक तीर्थयात्रियों को विशेष परमिट जारी करने की आवश्यकता जाहिर की। एक ओर पाकिस्तान ने दुनिया को बताया कि वह श्रद्धालुओं को वीजा मुक्त प्रवेश देगा, लेकिन अब वह मोटी फीस के साथ परमिट देने की बात कर रहा है। वह हर रोज यह कॉरिडोर खोले जाने के खिलाफ है। हफ्ते में दो या तीन दिन ही खोलने के पक्ष में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं पाकिस्तान ने केवल 500 सिख यात्रियों को प्रतिदिन प्रवेश की बात कही है। यह यात्री 15 जत्थे में रवाना होंगे। इसके अलावा किसी भी पैदल तीर्थयात्री को प्रवेश नहीं मिलेगा। इस दौरान यह पता चला है कि पाकिस्तान ने गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब की जमीन पर अतिक्रमण संबंधी अनुमति दी है। गुरुद्वारे की जमीन पर कब्जा कर रखा है।
 
भारत ने यह जमीन गुरुद्वारा को वापस करने की मजबूत मांग की है। वहीं भारत ने गुरुद्वारा को अपनी कानूनी संपत्ति से वंचित किए जाने का पाकिस्तान के सामने विरोध किया। बता दें कि यह पवित्र गुरुद्वारा महाराजा रणजीत सिंह जी और अन्य सिख श्रद्धालुओं द्वारा दान की गई जमीन पर निर्मित है।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed