फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pak invites Indian Sikhs on the 551st birth anniversary of Guru Nanak Dev

गुरुनानक देव की 551वीं जयंती पर पाक ने भारतीय सिखों को बुलाया, इस बार श्रद्धालुओं पर होंगी कई बंदिशें

Tue, 20 Oct 2020 06:07 AM IST
Vikas Kumar अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Oct 2020 06:07 AM IST
विज्ञापन
Pak invites Indian Sikhs on the 551st birth anniversary of Guru Nanak Dev
गुरु नानक देव की जयंती - फोटो : अमर उजाला

श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले भारतीय श्रद्धालु इस बार न तो लाहौर में ठहर सकेंगे और न ही उन्हें लाहौर के बाजारों में जाकर खरीदारी करने की अनुमति होगी। 27 नवंबर को अटारी-वाघा सड़क सीमा के रास्ते पाकिस्तान जाने वाले इन श्रद्धालुओं को विशेष बसों से सीधे श्री ननकाना साहिब पहुंचाया जाएगा। तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब और उसके आसपास स्थित गुरुद्वारा साहिब में ही जाने की अनुमति होगी। श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में सजाए जाने वाले नगर कीर्तन में शामिल हो सकेंगे। 30 नवंबर को प्रकाश पर्व के धार्मिक समागम के आयोजन के समापन के बाद उन्हें एक दिसंबर को वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन


पीएसजीपीसी के अध्यक्ष भाई सतवंत सिंह ने एक संदेश भेजकर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 551वें प्रकाश पर्व पर शामिल होने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, दिल्ली कमेटी सहित उन सभी संस्थाओं को यात्रा का न्योता भेजा गया है, जो सिख श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा साहिब के दर्शनों के लिए भेजती हैं। न्योते के साथ यात्रा कार्यक्रम भी भेजे गए हैं। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान आने वाले सभी यात्री अपने साथ कोविड-19 रिपोर्ट लेकर आएं। इस रिपोर्ट की जांच पाकिस्तान वाघा सीमा पर होगी। प्रकाश पर्व के श्री अखंड पाठ साहिब 27 नवंबर को रखे जाएंगे। 30 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद धार्मिक दीवान सजेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पाकिस्तान सरकार ने कोरोना वायरस के बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या में कोई भी कमी नहीं की है। पाकिस्तान सरकार तीन हजार भारतीय श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा साहिब के दर्शनों के लिए वीजा देगी। हालांकि इस बार संगत पर काफी बंदिशें रहेंगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


करतारपुर कॉरिडोर खोलने पर नहीं हुआ कोई फैसला 
कोरोना वायरस के कारण भारत सरकार ने मार्च से करतारपुर कॉरिडोर के किवाड़ बंद किए हुए हैं। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह सहित गोबिंद सिंह लौंगोवाल सहित कई अकाली नेताओं ने भारत सरकार से करतारपुर कॉरिडोर खोलने के लिए कहा है हालांकि भारत सरकार ने इस पर अभी कोई फैसला नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed